Hindi News
›
Video
›
India News
›
What is the Pakistan team worried about regarding the India-Pakistan match in the 2026 Asia Cup?
{"_id":"6a9c13c38da52cea290b55e4","slug":"what-is-the-pakistan-team-worried-about-regarding-the-india-pakistan-match-in-the-2026-asia-cup-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"एशिया कप 2026 में इंडिया-पाकिस्तान मैच में पाक टीम को किस बात का डर सता रहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एशिया कप 2026 में इंडिया-पाकिस्तान मैच में पाक टीम को किस बात का डर सता रहा?
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
Published by: Adarsh Jha
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:36 PM IST
Link Copied
एशिया कप में भारत का विजयी अभियान जारी है... शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है... लेकिन अब सामने है वो टीम, जिसके खिलाफ मुकाबला सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा की जंग भी माना जाता है... शनिवार को दुबई में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें आमने-सामने होंगी... भारत के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है, तो पाकिस्तान के लिए ये मुकाबला सेमीफाइनल की राह तय करने वाला साबित हो सकता है... ऐसे में मैदान पर रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है...
एशिया कप में शनिवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। दुबई में होने वाला ग्रुप चरण का ये मुकाबला भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल से पहले खुद को परखने का मौका होगा। टीम इंडिया अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले का नतीजा भारत की सेमीफाइनल की स्थिति पर कोई खास असर नहीं डालेगा।
लेकिन पाकिस्तान के लिए तस्वीर बिल्कुल अलग है। टीम ने अपने शुरुआती मुकाबले में थाईलैंड को हराया है और अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा। हार पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला क्रिकेट में आंकड़े पूरी तरह भारत के पक्ष में रहे हैं। यही वजह है कि शनिवार के मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि भारत के शुरुआती दोनों मैचों में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन कुछ विभागों में सुधार की गुंजाइश भी दिखाई दी है।
भारतीय टीम पिछली बार एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खिताब से चूक गई थी। ऐसे में टीम इस बार टूर्नामेंट में मजबूत दावेदारी पेश करने के इरादे से मैदान पर उतरी है।
भारत की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत उसकी सलामी जोड़ी है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में हैं। खासकर मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ यादगार शतक लगाकर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है। उनके बल्ले से निकली इस पारी ने बाकी टीमों को भी भारत की ताकत का अंदाजा करा दिया है।
हालांकि दुबई की पिचों पर बल्लेबाजी आसान नहीं है। बल्लेबाजों को शुरुआत में पिच की गति और उछाल को समझने में समय लग रहा है। ऐसे में मंधाना और शेफाली को एक बार फिर शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने की चुनौती होगी।
भारत की सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है, लेकिन अब मध्यक्रम से भी बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। प्रतिका रावल, ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रही हैं।
खास तौर पर नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहीं प्रतिका रावल पर नजर होगी। वनडे क्रिकेट में अपनी उपयोगिता साबित कर चुकी रावल टी20 प्रारूप की जरूरतों के मुताबिक अब तक वैसा प्रभाव नहीं छोड़ सकी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनके पास अपनी फॉर्म वापस हासिल करने का बड़ा मौका होगा।
गेंदबाजी में नंदिनी शर्मा का टीम में शामिल होना भारत के लिए सकारात्मक रहा है। वह क्रांति गौड़ के साथ नई गेंद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और अब तक अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, टीम मैनेजमेंट की नजर रेणुका ठाकुर की संभावित वापसी पर भी होगी।
दूसरी ओर पाकिस्तान के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसकी बल्लेबाजी है। लंबे समय से पाकिस्तान की बल्लेबाजी टीम की कमजोरी रही है। भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसे इस विभाग में बड़ा सुधार करना होगा। संभव है कि पाकिस्तान अपनी प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव करे, जबकि भारतीय टीम के बदलाव की संभावना कम दिखाई देती है।
कुल मिलाकर भारत के पास इस मुकाबले में जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, इसलिए उस पर नतीजे का दबाव कम होगा। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होने की वजह से टीम इंडिया किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेगी।
पाकिस्तान के लिए ये मैच सिर्फ प्रतिष्ठा का सवाल नहीं, बल्कि सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने की लड़ाई भी है। ऐसे में दुबई के मैदान पर दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।