फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Police nabbed Deepak right inside the aircraft; Ranka and Saurabh were also detained, and Dhruv Rathee was tak

विमान के अंदर ही दीपके को दबोच ली पुलिस, रांका और सौरभ भी हुए डिटेन, ध्रुव राठी भी हिरासत में

Sat, 10 Oct 2026 12:39 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sat, 10 Oct 2026 12:39 PM IST
Police nabbed Deepak right inside the aircraft; Ranka and Saurabh were also detained, and Dhruv Rathee was tak
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रदर्शन से पहले ही पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन का एलान किया गया था, लेकिन प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही कई चर्चित चेहरे पुलिस की हिरासत में पहुंच गए। ध्रुव राठी से लेकर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका तक को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। 

दरअसल, 10 अक्टूबर को होने वाले सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद सीजेपी ने विरोध प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया। इसी बीच दिल्ली आने वाले प्रदर्शनकारियों और कंटेंट क्रिएटर्स को अलग-अलग जगहों पर हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दीपके हिरासत में

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक दिन पहले ही आशंका जताई थी कि दिल्ली पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा था कि अगर उन्हें हिरासत में लिया जाता है, तो भी प्रदर्शन नहीं रुकेगा। उन्होंने समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए आवाज उठाने की अपील की थी।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई से दिल्ली पहुंचने के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अभिजीत दीपके, सौरभ दास और उनके साथियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें नई दिल्ली के इलाके में नहीं जाने की समझाइश दी गई थी। आरोप है कि बात नहीं मानने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि, हिरासत से जुड़ी परिस्थितियों और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

गुरुग्राम से ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया

इससे पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब छह बजे गुरुग्राम के सेक्टर-55 इलाके से अपराध शाखा की तीन टीमों ने उन्हें हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें अपराध शाखा के एक कार्यालय ले जाया गया, जहां करीब एक घंटे तक पूछताछ हुई। बाद में पुलिस की टीम उन्हें तीन गाड़ियों में लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई।

सीजेपी ने ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने की निंदा की है। संगठन का आरोप है कि वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ उठ रही लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के लिए व्यापक कार्रवाई की जा रही है। सीजेपी ने ध्रुव राठी सहित हिरासत में लिए गए नागरिकों और छात्र कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की है।

दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा

सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं पर जांच तेज कर दी गई है। कई स्थानों पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रदर्शन से पहले धौला कुआं में भी कई प्रदर्शनकारियों और कंटेंट क्रिएटर्स को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने और कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं प्रभावित होने की खबर है।

सुरक्षा प्रतिबंधों का असर आम लोगों की आवाजाही पर भी पड़ रहा है। ट्रेनों के परिचालन में बदलाव और मेट्रो स्टेशनों के बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति की सुरक्षा के नाम पर पूरी दिल्ली को छावनी में बदल दिया गया है। संजय सिंह के मुताबिक, ट्रेनों और आवाजाही पर प्रतिबंध से आम लोगों को भी परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सीजेपी के प्रदर्शन का समर्थन कर रही है और कार्रवाई के बावजूद विरोध जारी रखा जाएगा। पार्टी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थकों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।

फिलहाल, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सीजेपी का प्रदर्शन किस रूप में आगे बढ़ता है और हिरासत में लिए गए लोगों को कब रिहा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Weather Forecast 10 October 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

10 Oct 2026

दिल्ली आने वाली 70 ट्रेनें रद्द, कई मेट्रो स्टेशन बंद जंतर-मंतर पर बना अभेद्य चक्रव्यूह

10 Oct 2026

नई दिल्ली-निजामुद्दीन आने वाली 66 ट्रेनें रद्द,आपकी ट्रेन भी तो इस सूची में नहीं?

09 Oct 2026

अभिजीत दीपके का नाम लेकर क्यों भड़के जावेद अख्तर, किसे सुनाई खरी-खोटी?

09 Oct 2026

दिल्ली मेट्रो में कितना सामान ले जा सकते हैं? अगर ज्यादा हुआ तो क्या होगा?

09 Oct 2026
विज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने जनता से की खास अपील, लिखा खुला पत्र

09 Oct 2026

कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा खास अवॉर्ड, नेतन्याहू ने कर दिया एलान

09 Oct 2026
विज्ञापन

टिकैत का एलान, CJP के प्रदर्शन में जुटेंगे किसान? दिल्ली में 20,000 पुलिस जवान तैनात

09 Oct 2026

नाना पाटेकर अंतिम विदाई: नाना पाटेकर के लिए रोने लगे पाकिस्तानी! क्रिकेटर बोले-दिल टूट गया

09 Oct 2026

विद्युत जामवाल ने खोली बॉलीवुड की ‘लॉबी’? संघर्ष और इंडस्ट्री पर खुलकर बोले |Street Fighter Movie

09 Oct 2026

आईफोन 18 प्रो मैक्स: 1 लाख 80 हजार का आईफोन 18 प्रो मैक्स में आई सबसे बड़ी दिक्कत!

09 Oct 2026

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, किसने दी मुखाग्नि?

09 Oct 2026

एक चाय से भी सस्ता हुआ इंटरनेट! अब मात्र इतने में मिलेगा 1GB डेटा

09 Oct 2026

कनॉट प्लेस में पीएम मोदी के समर्थक कश्मीरी मुस्लिम फईम से मारपीट, थप्पड़ और लातों से मारा

09 Oct 2026

10 अक्तूबर CJP प्रोटेस्ट के लिए छात्रों को उकसा रही 'आप' और CJP! ध्रुव राठी। अभिजीत दीपके

09 Oct 2026

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए शाहरुख खान, पोस्ट में छलका किंग खान का दर्द

08 Oct 2026

गयाजी में 8 साल के भाई ने बहन का किया पिंडदान, 15 साल की बेटी के अधूरे सपनों को याद कर रोई मां

08 Oct 2026

एलन मस्क स्टारलिंक: भारत पर एलन मस्क के आरोप के बाद सरकार ने दिया तगड़ा जवाब

08 Oct 2026

Jio के इस चश्मे से पैसे भेज पाएंगे आप,देखते ही हो जाएगी पेमेंट!

08 Oct 2026

अपने ग्राहकों को AIRTEL हर साल फ्री में देगा ये सुविधाएं

08 Oct 2026

शेर नहीं हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा,58 साल बाद बना ऐसा संयोग

08 Oct 2026

नाना पाटेकर को कब और कहां दी जाएगी अंतिम विदाई? सामने आई पूरी जानकारी

08 Oct 2026

नाना पाटेकर निधन: पीएम मोदी हुए भावुक, सीएम योगी सहित तमाम नेताओं और सेलेब्स ने क्या-क्या कहा

08 Oct 2026

नाना पाटेकर ने कहा अलविदा,डॉक्टर ने बताया आखिरी 45 मिनट में क्या हुआ

08 Oct 2026

नाना पाटेकर का निधन, सदमे में बॉलीवुड, ये थी आखिरी फिल्म

08 Oct 2026

Weather Forecast 08 October 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

08 Oct 2026

वीवो एक्स फोल्ड 6, आईफोन डुओ या सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा? कौन सा फोल्डेबल फोन है सबसे शानदार

07 Oct 2026

बंगाल उपचुनाव: 'रेजीनगर में भाजपा जीतेगी', हुमायूं कबीर दावा कर क्यों रो पड़े?

07 Oct 2026

10th अक्तूबर CJP प्रोटेस्ट के विरोध में उतरा इन्फ्लुएंसर रिंकू पहलवान, बोला- लट्ठ लेकर जंतर-मंतर...

07 Oct 2026

सड़क पर ही लेट गईं प्रियंका गांधी, दिल्ली पुलिस से राहुल गांधी की तीखी बहस; वीडियो वायरल

07 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed