Hindi News
›
Video
›
India News
›
Nirmala Yadav becomes a new member of the Ram Mandir Trust, the first woman... | Ayodhya | CM Yogi | New Trust
{"_id":"6a9923baa40a20136d040ec3","slug":"nirmala-yadav-becomes-a-new-member-of-the-ram-mandir-trust-the-first-woman-ayodhya-cm-yogi-new-trust-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nirmala Yadav बनीं Ram Mandir Trust की नई सदस्य, पहली महिला... | Ayodhya | CM Yogi | New Trustee","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nirmala Yadav बनीं Ram Mandir Trust की नई सदस्य, पहली महिला... | Ayodhya | CM Yogi | New Trustee
अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की नई तस्वीर सामने आई है. 2 सितंबर को हुई बैठक में तीन नए सदस्यों को शामिल किया गया. इनमें शिकोहाबाद की डॉ. निर्मला यादव भी हैं. वह ट्रस्ट की इकलौती महिला सदस्य हैं. शिक्षा के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाली निर्मला यादव ने अपनी नई जिम्मेदारी को प्रभु श्रीराम का प्रसाद बताया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अलग-अलग सेवा कार्यों से लंबे समय से जुड़ीं प्रो. निर्मला यादव को ये जिम्मेदारी मिलने से जिले के साथ-साथ उनके मायके अवागढ़ (एटा) में भी खुशी का माहौल है। निर्मला यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि ...मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। मैं पहली महिला ट्रस्टी के तौर पर इसमें शामिल हुई हूं यह मेरे लिए खुशी और गर्व की बात है। राम मंदिर भारत और पूरी दुनिया का केंद्र बिंदु है। मुझे यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है इसलिए, हम इसके मैनेजमेंट और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का ध्यान रखेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और अगर कोई कमी हो, तो उसे दूर किया जाए।" ट्रस्ट की नई सदस्य निर्मला यादव के बारे में और जानने से पहले सुनिए उन्होंने क्या कुछ कहा?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।