फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Bengal By-election: 'BJP will win in Rejinagar' — why did Humayun Kabir break down in tears while making this

बंगाल उपचुनाव: 'रेजीनगर में भाजपा जीतेगी', हुमायूं कबीर दावा कर क्यों रो पड़े?

Wed, 07 Oct 2026 09:38 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Wed, 07 Oct 2026 09:38 PM IST
Bengal By-election: 'BJP will win in Rejinagar' — why did Humayun Kabir break down in tears while making this
रेजीनगर उपचुनाव में पुलिस के साथ तीखी झड़प और गिरफ्तारी के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी यानी एजेयूपी के प्रमुख और नाओदा से विधायक हुमायूं कबीर का गुस्सा अब विधानसभा तक पहुंच गया है। गिरफ्तारी के एक दिन बाद मीडिया के सामने आए हुमायूं कबीर भावुक भी हुए और उन्होंने विधानसभा से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया।

हुमायूं कबीर ने साफ कहा कि जब तक शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री हैं, तब तक वह विधानसभा नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा के किसी भी सत्र में शामिल नहीं होंगे। इतना ही नहीं, कबीर ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने तक का संकेत दे दिया है।

हुमायूं कबीर ने कहा कि वह नाओदा की जनता से माफी मांगेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो अपने राजनीतिक जीवन से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति भी ले सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि नाओदा के लोगों की सेवा का काम वह जारी रखेंगे।

दरअसल, पूरा विवाद रेजीनगर उपचुनाव के दौरान शुरू हुआ। मंगलवार को रेजीनगर में वोटिंग हो रही थी। इसी दौरान हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन पर आरोप लगाया गया कि वह बिना अनुमति एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र जा रहे थे, मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे और पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी कर रहे थे।

आरोप यह भी है कि हुमायूं कबीर ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्हें रेजीनगर थाने में करीब 12 घंटे रखा गया और बाद में रिहा कर दिया गया।

हुमायूं कबीर ने अपनी हिरासत को लेकर पुलिस और राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्या लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी विधायक को बिना ठोस वजह के इस तरह 12 घंटे तक हिरासत में रखा जा सकता है?

कबीर ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास पुलिस विभाग भी है और वह ऐसे पुलिस मंत्री की दया पर राजनीति नहीं करेंगे।

लेकिन इस पूरे मामले में एक और दिलचस्प बात है। इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद जिले की नाओदा और रेजीनगर, दोनों सीटों से चुनाव जीते थे। बाद में उन्होंने नाओदा सीट अपने पास रखने का फैसला किया और रेजीनगर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। इसी वजह से रेजीनगर में उपचुनाव कराया गया।

इस उपचुनाव में हुमायूं कबीर के बेटे गोलाम नबी आजाद एजेयूपी के उम्मीदवार हैं। मतदान के दौरान पिता की गिरफ्तारी के बाद अब हुमायूं कबीर ने विधानसभा से दूरी बनाने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में उनकी आरक्षित 88 नंबर की सीट अब खाली रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह विधानसभा की अल्पसंख्यक मामलों की समिति, सदन की दूसरी समितियों, कार्य सलाहकार समिति, सर्वदलीय बैठकों और विधानसभा अध्यक्ष की ओर से बुलाई जाने वाली बैठकों में भी शामिल नहीं होंगे।

कबीर ने यहां तक कहा कि अगर नाओदा की जनता उनसे कहेगी तो वह विधायक पद भी छोड़ सकते हैं और सक्रिय राजनीति से भी दूरी बना सकते हैं।

यानी रेजीनगर में एक दिन की गिरफ्तारी के बाद हुमायूं कबीर का राजनीतिक रुख काफी सख्त हो गया है। अब वह विधानसभा से दूरी बनाने की बात कह रहे हैं और अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला नाओदा की जनता पर छोड़ रहे हैं।

साथ ही, रेजीनगर उपचुनाव के नतीजे पर भी सबकी नजर है। हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि मुस्लिम बहुल रेजीनगर सीट पर बीजेपी जीत हासिल करेगी। अब सवाल यही है कि उपचुनाव का नतीजा क्या आता है और क्या हुमायूं कबीर का राजनीतिक भविष्य इस नतीजे से कोई नया मोड़ लेता है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

क्या 20 अक्तूबर को जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जानिए, वायरल दावों की सच्चाई

07 Oct 2026

राहुल को खींचकर ले गई पुलिस तो भड़के दिपके, वीडियो शेयर कर कह दी ये बात

07 Oct 2026

5 करोड़ लेकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम आए थे विराट? सामने आई अंदर की सच्चाई

07 Oct 2026

राहुल गांधी एफआईआर: राहुल के प्रदर्शन पर भड़के शशि थरूर, सरकार पर कह दी बड़ी बात

07 Oct 2026

दिल्ली मार्च में जमकर हुआ हंगामा! राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज

07 Oct 2026
विज्ञापन

आरबीआई रेपो रेट: साढ़े तीन साल बाद बड़ा झटका! होम, कार लोन की EMI बढ़ी!

07 Oct 2026

सावधान! यूपी में भयंकर बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

07 Oct 2026
विज्ञापन

Weather Forecast 07 October 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

07 Oct 2026

वृंदावन में हुआ दर्दनाक हादसा, टैंक साफ करने उतरे गुरुकुलम के 4 छात्रों की मौत

07 Oct 2026

कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जो होंगे भारतीय वायुसेना के नए चीफ

06 Oct 2026

राहुल-प्रियंका गांधी को ऐसे ले गई पुलिस, वेणुगोपाल को दिया धक्का! वीडियो में और क्या दिखा?

06 Oct 2026

इंडिगो फ्लाइट में बिगड़ी महिला की तबीयत, प्लेन में ही बना 'इमरजेंसी वार्ड'; मसीहा बने चार डॉक्टर

06 Oct 2026

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, अब आगे क्या करेंगी?

06 Oct 2026

प्रदर्शन में राहुल गांधी से भिड़े गार्ड गेट पर हुई खींचतान,चौंक गए सब

06 Oct 2026

दिल्ली प्रदर्शन: इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में भारी बवाल, पुलिस ने रोका मार्च!

06 Oct 2026

यूपी राज्यसभा चुनाव 2026: सिर्फ दो महिलाओं को BJP ने क्यों बनाया उम्मीदवार?

06 Oct 2026

पुलिस ने रोका मार्च तो बैरिकेड पर चढ़े राहुल, कहा- ज्ञानेश भाई हो गया...

06 Oct 2026

फ्लाईदुबई अटैक: ट्रंप ने बताया पायलट स्मित मच्छार पर किसने करवाया था हमला

06 Oct 2026

नर्मदा की गहराई में उतरे स्कूबा डाइवर,210 फीट नीचे मिलीं ये चीजें,सब हैरान

06 Oct 2026

मुंबई प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपक ने 10 अक्टूबर के लिए किसे बुला लिया?

06 Oct 2026

ज्ञानेश को हटाने सड़क पर उतरेंगे राहुल अखिलेश,आखिरी समय पर इन्होंने बनाई दूरी

06 Oct 2026

यूपी में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, ओले का भी खतरा!

06 Oct 2026

बंगाल उपचुनाव में जबरदस्त हंगामा, वोट डालते ही हिरासत में हुमायूं कबीर

06 Oct 2026

राज्यसभा टिकट लेने के बाद BJP में शामिल होने वाली कौन हैं कोयल मल्लिक?

06 Oct 2026

Weather Forecast 06 October 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

06 Oct 2026

भारतीय रिजर्व बैंक बढ़ा सकता है ब्याज दर, महंगे हो सकते हैं सभी बैंक लोन!

06 Oct 2026

नेहा बोरा या अभिजीत दिपके, 'जेन जी' का बड़ा चेहरा कौन? दोनों ने दिया तगड़ा जवाब

05 Oct 2026

कई राज्यों में बारिश-गरज का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

05 Oct 2026

यूपी राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने राज्यसभा के लिए आठ उम्मीदवारों का किया एलान, लिस्ट में चौंकाने वाले नाम

05 Oct 2026

वोटरों के नाम हटाने पर जस्टिस भुइयां की ये बात सबको सुननी चाहिए?

05 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed