{"_id":"693041d911cbc3dd98066767","slug":"arvind-kejriwal-on-delhi-mcd-by-election-result-2025-12-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi MCD By Election Result: दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के नतीजों से गदगद हुए अरविंद केजरीवाल, कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi MCD By Election Result: दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के नतीजों से गदगद हुए अरविंद केजरीवाल, कह दी ये बड़ी बात
Delhi MCD By Election Result: दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव के नतीजों से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। 12 सीटों के आए नतीजों में भाजपा ने कुल सात सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर जीती है। एक सीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक शोएब इकबाल वाली पार्टी ने कब्जा जमाया है। वहीं, कांग्रेस ने भी एक सीट पर भाजपा को हराया है। आम आदमी पार्टी अपनी लाज बचाने में कामयाब रही, वह पहले की तरह तीन सीट जीत पाई। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "निगम उपचुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा और दिल्ली की जनता ने अपने जनादेश से ये साफ़ कर दिया है कि दिल्ली का जनसमर्थन लगातार AAP की तरफ़ मज़बूत हो रहा है।"
केजरीवाल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "सिर्फ़ 10 महीनों में ही जनता का विश्वास एक बार फिर तेज़ी से आम आदमी पार्टी की ओर लौट रहा है। दिल्ली बहुत जल्द वापस सकारात्मक राजनीति और अच्छे कामों की तरफ़ लौट रही है।"
वहीं, आप नेता संजीव झा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "MCD उपचुनाव के यह परिणाम बताते हैं कि बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। दिल्ली वाले रेखा गुप्ता सरकार से नाराज हैं और अब दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।