{"_id":"6acc8b40e9e126754c06e029","slug":"video-arya-public-school-bangana-78-students-dhai-aakhar-letter-writing-competition-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में 78 विद्यार्थियों ने लिया पत्र लेखन प्रतियोगिता में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में 78 विद्यार्थियों ने लिया पत्र लेखन प्रतियोगिता में भाग
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:54 PM IST
Link Copied
डाक सप्ताह के उपलक्ष्य में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में डाक विभाग की राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता ‘ढाई आखर’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के 78 विद्यार्थियों ने भाग लेकर पत्रों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के प्रति अपने संकल्प व्यक्त किए।
इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय ‘धरती माता के नाम पत्र: प्रकृति की रक्षा का मेरा संकल्प’ रखा गया है। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पत्र के जरिए व्यक्त करने का अवसर मिल रहा है।
प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। पुरस्कारों के तहत राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 25 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 10 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर 5 हजार रुपये दिए जाएंगे।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये निर्धारित हैं।
डाक विभाग ने विद्यार्थियों और नागरिकों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी नजदीकी डाकघर या भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।