{"_id":"6a9c0acf0efe886c090b2fc9","slug":"video-video-wrestling-match-was-the-main-attraction-on-the-final-day-of-the-ancient-gogamadi-fair-in-kandaghat-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: कंडाघाट का प्राचीन गोगामाड़ी मेले में अंतिम दिन दंगल रहा मुख्य आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: कंडाघाट का प्राचीन गोगामाड़ी मेले में अंतिम दिन दंगल रहा मुख्य आकर्षण
सोलन/कंडाघाट।
गोगानवमी पर कंडाघाट में प्राचीन गोगामाड़ी मेला शनिवार को संपन्न हो गया। मेले के अंतिम दिन दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एक दिवसीय इस मेले का शुभारंभ गुगामाड़ी मंदिर में पारंपरिक पूजा और ध्वज फहराने से हुआ। मेला समिति सदस्य, नगर पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे। दिन भर श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर भंडारे आयोजित हुए, प्रसाद बांटा गया। गुगा महाराज की पवित्र छड़ी यात्रा मेले का विशेष आकर्षण थी, जो मंदिर से पड़ाव मैदान तक पहुंची। ढोलियों के करतबों ने मन मोहा। कुश्ती प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली के पहलवानों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। यह कंडाघाट उपमंडल का प्रमुख प्राचीन मेला है, जिसके कारण स्थानीय अवकाश रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।