फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan hospital medicine shortage oxygen plant closed six months

सोलन अस्पताल में दवाइयों की कमी, छह माह से बंद ऑक्सीजन प्लांट पर भाजपा ने उठाए सवाल: शैलेंद्र

Thu, 29 Oct 2026 11:35 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:35 AM IST
solan hospital medicine shortage oxygen plant closed six months
सोलन में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाजपा शहरी मंडल ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र ने सरकारी अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की कमी, करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट के छह महीने से बंद होने और नए अस्पताल के निर्माण में डेढ़ वर्ष की देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल से इन समस्याओं को लेकर जवाब मांगा है। शैलेंद्र ने आरोप लगाया कि सोलन अस्पताल में रक्तचाप, शुगर, पैंटोप्राजोल और ग्लूकोज जैसी जरूरी दवाइयां कई महीनों से उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते मरीजों को बाजार से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को इलाज के दौरान अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कोविड काल में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट के पिछले छह महीने से बंद होने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि प्लांट बंद होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग बाजार से ऑक्सीजन खरीद रहा है। भाजपा मंडल ने प्लांट के बंद रहने के कारणों की जांच कराने और बाजार से खरीदी जा रही ऑक्सीजन पर होने वाले खर्च का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही प्लांट को जल्द चालू करने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने की बात कही है। शैलेंद्र ने नए अस्पताल के निर्माण में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल का निर्माण डेढ़ वर्ष पहले पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक यह तैयार नहीं हुआ है। उनके अनुसार, इससे मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलने में देरी हो रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से नए अस्पताल के निर्माण की स्थिति स्पष्ट करने और इसे पूरा करने की समयसीमा सार्वजनिक करने की मांग की। शैलेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 415 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है। उन्होंने सवाल किया कि इतनी वित्तीय सहायता और चिकित्सा शिक्षा के अवसरों के बावजूद सोलन अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की कमी क्यों बनी हुई है। उन्होंने सोलन शहर में पेयजल संकट और सड़कों की खराब स्थिति को भी गंभीर समस्याएं बताया। भाजपा मंडल ने सरकार से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, ऑक्सीजन प्लांट को शीघ्र चालू करने और नए अस्पताल का निर्माण पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

समालखा: टकराकर पूरी तरह जली पिकअप जीटी रोड पर पार्सल से भरी पिकअप में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

29 Oct 2026

गाजीपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

29 Oct 2026

खतौनी में गलत अंश निर्धारण से किसानों के अधिकारों पर खतरा

29 Oct 2026

21वें दिन शर्ट उतारकर प्रदर्शन, सामूहिक इस्तीफे को चेताया

29 Oct 2026

बिहार ले जाए जा रहे सात मवेशी पिकअप से बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

28 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: गड्ढों में तब्दील हुआ तेहरा-कागारौल मार्ग, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

28 Oct 2026

VIDEO: करवाचौथ की चमक से दमके बाजार, खरीदारी करने उमड़ी महिलाएं

28 Oct 2026
विज्ञापन

एनटीपीसी प्रबंधन के आश्वासन पर 30 घंटे बाद खत्म हुआ ट्रैफिक जाम

28 Oct 2026

बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम बोले- विवेक, संतोष और साधना से ही मुक्ति का मार्ग प्रशस्त

28 Oct 2026

बनारस में पांच घंटे तक धरने पर बैठे रहे प्रत्याशी, मंत्री, मेयर व विधायक

28 Oct 2026

शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त ने बोतल से हमला कर किया लहूलुहान

28 Oct 2026

स्नातक एमएलसी चुनाव के बीच वाराणसी में भाजपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं संग किया प्रदर्शन

28 Oct 2026

कानपुर: कार्यकारिणी की बैठक में वकील लेकर आईं महापौर, नगर आयुक्त ने किया बहिष्कार

28 Oct 2026

VIDEO: सौभाग्य श्रृंगार एवं मेहंदी संगम में जुटीं हजारों सुहागिनें, बांटीं श्रृंगार किट

28 Oct 2026

फरीदाबाद में पार्क एलीट फ्लोर्स सोसाइटी में रोजाना 10 से 12 घंटे बिजली कटौती

28 Oct 2026

नूंह में 80 हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, एसीबी टीम को कमरे में बंद करने का भी आरोप

28 Oct 2026

नोएडा में अमर उजाला के ‘पुलिस दोस्त’अभियान में छात्राओं को मिले सुरक्षा के टिप्स

28 Oct 2026

लखनऊ: कांति सिंह की जीत पर सपाईयों ने मनाया जश्न, देर रात हुई आतिशबाजी

28 Oct 2026

डीसी लॉ कॉलेज को स्वकेंद्र न बनाने पर सीएसजेएमयू में छात्रों का प्रदर्शन

28 Oct 2026

शुक्लागंज: गंगाघाट रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म चौड़ा करने का काम शुरू

28 Oct 2026

कानपुर: काली मठिया महाकालेश्वर मंदिर में श्रीरामकथा शुरू, गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

28 Oct 2026

निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, ठेकेदार व उसके ममेरे भाई की मौत

28 Oct 2026

लखनऊ: खंड स्नातक सीट पर सपा की कांति सिंह की जीत, भाजपा के अवनीश को 17127 मतों से हराया

28 Oct 2026

बाल दिवस प्रतियोगिताओं में 41 स्कूलों के 390 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

28 Oct 2026

बालौर में 65 एकड़ की अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, छह माह बाद फिर कार्रवाई

डिपो होल्डर को कमीशन दिया जा चुका, कोई विशेष मामला है तो उस पर भी होगी कार्रवाई: नागर

28 Oct 2026

सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में कार्तिक मास की कथा आयोजित

पत्नी और बच्चों को न्याय दिलाने की गुहार लेकर एसपी के पास पहुंचा पीड़ित

28 Oct 2026

दिल्ली रैली की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की बैठक

28 Oct 2026

एएमयू विमेंस कॉलेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी मरियम फातिमा से बातचीत

28 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed