{"_id":"6aeb075c6b31b30791073a69","slug":"video-solan-deputy-commissioner-manmohan-sharma-inspected-the-chohdadhar-sports-stadium-site-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने किया चोहड़ाधार खेल स्टेडियम स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने किया चोहड़ाधार खेल स्टेडियम स्थल का निरीक्षण
सोलन के जिला उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बुधवार को कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत झाझा के चोहड़ाधार में खेल स्टेडियम के लिए जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने इस स्थल को उपयुक्त बताया और प्रदेश सरकार से चोहड़ाधार में खेल स्टेडियम निर्माण की मांग की जाएगी। उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से डेयरी उत्पादन को बढ़ावा देकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि नालागढ़ में एक बड़े चिलिंग प्लांट का निर्माण किया गया है, जिसका उद्घाटन शीघ्र होगा। मनमोहन शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निदान का आश्वासन दिया। उन्होंने चोहड़ा के ज्वाला माता मंदिर के लिए सामुदायिक केंद्र और मैदान निर्माण का एस्टीमेट बनाकर भेजने को कहा। इससे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष मदन ठाकुर, ब्लॉक समिति सदस्य सुरेंद्र ठाकुर और पंचायत उप प्रधान रोशन ठाकुर ने उन्हें शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम कंडाघाट गोपाल शर्मा उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस सचिव रमेश ठाकुर और रामस्वरूप ठाकुर भी मौजूद रहे। पंचायत सदस्य सपना, गोपाल ठाकुर, योगेश और कृष्ण ठाकुर उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।