{"_id":"6ae197fa563071c2620bdd00","slug":"video-kumarhatti-dav-school-four-girls-selected-sgfi-national-dav-sports-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: कुमारहट्टी डीएवी की चार छात्राओं का SGFI के लिए चयन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: कुमारहट्टी डीएवी की चार छात्राओं का SGFI के लिए चयन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक
एसडीएस डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल कुमारहट्टी की चार छात्राओं का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए हुआ है। अंडर-14 वर्ग से पलक्षी, अदिति और सना का चयन किया गया है, जबकि अंडर-19 वर्ग से हंसिका ने जगह बनाई है। यह चयन अखिल भारतीय डीएवी स्कूलिंग राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में कई पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्वेता ने बताया कि विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा।
कबड्डी की अंडर-14 बालिका टीम ने रजत पदक हासिल किया। टीम में पलक्षी, सना, अदिति और हिमाक्षी शामिल थीं। वहीं, अंडर-19 बालिका टीम की समृद्धि, हंसिका और अवनी ने भी रजत पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
कराटे प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग की आर्वी ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि इसी वर्ग में रूबी ने रजत पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में त्रिशिका राणा और रोहित कुमार ने कराटे में रजत पदक अपने नाम किए।
कुश्ती प्रतियोगिता में शिवम सिंह ने अंडर-17 वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं, साहिल ठाकुर ने अंडर-19 वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा शिवांश ने बॉक्सिंग और करण ने वेटलिफ्टिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया।
विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई। छात्राओं के एसजीएफआई के लिए चयन को स्कूल और क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।