{"_id":"6abf6339c9e350c7f502d864","slug":"video-pm-shri-school-nahan-under-19-district-level-sports-competition-girls-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: पीएम श्री स्कूल नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 6 जोन की 250 छात्राएं दिखाएंगी दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: पीएम श्री स्कूल नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 6 जोन की 250 छात्राएं दिखाएंगी दमखम
Ankesh Dogra
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:24 PM IST
Link Copied
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मदन लाल ने किया। स्कूल परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ 'वंदे मातरम' की प्रस्तुति दी। इसके अलावा सांस्कृतिक और संस्कृत प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची छात्रा खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में भी हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि डॉ. मदन लाल ने खिलाड़ियों की परेड की सलामी ली।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मदन लाल ने छात्रा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना और पूरी ईमानदारी के साथ खेलने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से जहां विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होता है, वहीं उनमें मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के छह जोन की करीब 250 छात्रा खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे।
इनमें शतरंज, ताइक्वांडो, कराटे, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और विभिन्न आयु वर्ग की रेसलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
नाहन में आयोजित यह प्रतियोगिता छात्राओं के लिए अपनी खेल प्रतिभा को जिला स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है। अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने वाली खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ खिलाड़ियों की मार्च पास्ट ने माहौल को खेलमय बना दिया। अब विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्रा खिलाड़ियों के बीच मुकाबले देखने को मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।