{"_id":"6a8c475ac2f6b3ff4c000cfa","slug":"video-panic-in-mattar-village-following-a-cows-death-due-to-suspected-rabies-150-people-administered-the-vaccine-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: मात्तर गांव में गाय की मौत के बाद रेबीज की आंशका से मचा हड़कंप, 150 लोगों को लगाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: मात्तर गांव में गाय की मौत के बाद रेबीज की आंशका से मचा हड़कंप, 150 लोगों को लगाई वैक्सीन
सिरमौर जिले के मात्तर गांव में एक गाय की रेबीज के लक्षणों के बाद मौत होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस वर्ष फरवरी महीने में इस गाय को एक रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काटा था। इसके बाद मार्च में गांव में आयोजित एक समारोह में इसी गाय के दूध से तैयार शर्बत का लोगों ने सेवन किया था। करीब एक सप्ताह पहले गाय में रेबीज जैसे लक्षण दिखाई देने लगे और 21 अगस्त को उसकी मौत हो गई। गाय की मौत के बाद ग्रामीणों में संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर डर का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से एहतियातन टीकाकरण की मांग की। प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एहतियाती कदम उठाते हुए पीएचसी शंभूवाला में 150 लोगों को प्री एक्सपोजर रेबीज वैक्सीन लगाई। सुबह से ही वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पीएचसी में दिनभर लोगों की कतारें लगी रहीं। कुछ लोग वैक्सीन से वंचित रह गए, जिन्हें आगामी दिनों में टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन लगवाने पहुंचे पूर्णानंद और अमरनाथ ने बताया कि पिछले दिनों गांव में एक गाय बीमार हुई थी। बाद में उसमें रेबीज जैसे लक्षण दिखाई दिए और 21 अगस्त को उसकी मौत हो गई। उधर, जिला टीकाकरण अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मात्तर भेड़ों गांव का दौरा किया। टीम ने ग्रामीणों को रेबीज के फैलने के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।