{"_id":"6ac892248d9624cae80dde70","slug":"video-nss-volunteers-cleanliness-drive-jhansi-rani-park-nahan-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: झांसी रानी पार्क और स्कूल परिसर में एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: झांसी रानी पार्क और स्कूल परिसर में एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान
Ankesh Dogra
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:35 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवियों ने शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। सुबह स्वयंसेवियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय मार्ग से होते हुए प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद स्कूल परिसर में लौटकर योग और ड्रिल गतिविधियों में भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवियों ने स्कूल के पिछले हिस्से सहित परिसर के विभिन्न स्थानों की सफाई की। इसके बाद शिक्षकों की देखरेख में स्वयंसेवी नजदीकी झांसी रानी पार्क पहुंचे।
पार्क में स्वयंसेवियों ने झाड़ियां, अवांछित घास और कूड़ा-कर्कट हटाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ रखने और आसपास सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया।
सफाई अभियान की खास बात यह रही कि पार्क से एकत्रित जैविक कचरे का सदुपयोग किया गया। इस कचरे को विद्यालय की क्यारियों में खाद के रूप में डाला गया। इससे स्वच्छता के साथ-साथ जैविक कचरे के उचित इस्तेमाल के प्रति भी जागरूकता का संदेश मिला।
इस अभियान के दौरान NSS कार्यक्रम अधिकारी सीमा रानी, अंजना चौहान और आंचल वर्मा सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।