Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
First, 10 tonnes of rebar were sold, then the truck was driven into a gorge; police investigation foiled the conspiracy
{"_id":"6aa5081e1208b16c910ed53d","slug":"video-first-10-tonnes-of-rebar-were-sold-then-the-truck-was-driven-into-a-gorge-police-investigation-foiled-the-conspiracy-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: पहले बेचा 10 टन सरिया फिर खाई में गिरा दिया ट्रक, पुलिस जांच ने फेरा साजिश पर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: पहले बेचा 10 टन सरिया फिर खाई में गिरा दिया ट्रक, पुलिस जांच ने फेरा साजिश पर पानी
सिरमौर पुलिस जांच ने फिल्मी अंदाज में रची साजिश का पर्दाफाश किया है। आरोपी शातिर ने पहले लाखों का माल रास्ते में बेच दिया, फिर उसी ट्रक को ऐसी खतरनाक खाई में गिराया गया, जहां कुछ समय पहले एक पिकअप के परखच्चे उड़ चुके थे। मकसद था पूरे मामले को सड़क हादसा दिखाना और गायब माल की कहानी दबा देना। इतना ही नहीं, हादसे के बाद बीमा कंपनी से करीब आठ लाख रुपये का दावा भी ले लिया गया। 30 अप्रैल 2026 को कालाअंब की एक सरिया फैक्टरी से करीब 18 टन सरिया, लोहे के एंगल और पाइप रोहड़ू के लिए भेजे गए थे। ट्रांसपोर्टर ललित कुमार ने यह माल गुरप्रीत सिंह के ट्रक में भिजवाया। 2 मई को सतौन के समीप हेवण में ट्रक गहरी खाई में गिर गया। आठ मई को ट्रक बाहर निकालने के बाद मामला संदिग्ध हो गया। ट्रक में सिर्फ 8 टन माल मिला, जबकि करीब 10 टन गायब था। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने जांच अधिकारी सीता नेगी की अगुवाई में निगरानी कैमरे खंगाले। इनमें कालाअंब में ट्रक पूरा लदा हुआ दिखाई दिया, जबकि बद्रीपुर में काफी माल कम दिखाई दिया। जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि चालक ने कटासन के पास करीब 10 टन सरिया सौरव को 3.60 लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस के अनुसार चालक को करीब तीन लाख रुपये मिल भी चुके थे। पुलिस के अनुसार चालक ने कथित तौर पर ट्रक को खाई में गिराने से पहले घटनास्थल की रेकी की थी। जिस जगह ट्रक गिराया गया, वहां कुछ समय पहले एक पिकअप भी खाई में गिरी थी जिसके परखच्चे उड़ गए थे। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मामले में निगरानी कैमरों की तस्वीरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को जुटाया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 10 टन सरिए को कटासन में 3.60 लाख में बेचे जाने का खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी चालक व ट्रक मालिक गुरप्रीत सिंह ने अदालत से अग्रिम जमानत ले ली है। कथित खरीददार सौरव हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है। मामले में बीमा कंपनी को भी जानकारी दी जा रही है जिससे 8 लाख रुपये का दावा आरोपी ने लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।