{"_id":"6acf7acb3151d20dca0b4795","slug":"video-video-moving-taxi-turns-into-a-fireball-near-katindi-reduced-to-ashes-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: कटिंडी के पास चलती टैक्सी बनी आग का गोला, जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: कटिंडी के पास चलती टैक्सी बनी आग का गोला, जलकर राख
आईआईटी कमांद से मंडी शहर की ओर आ रही टैक्सी में बुधवार को अचानक आग लग गई। टैक्सी में चालक व छह प्रशिक्षुओं ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। दमकल जवानों ने पानी की बौछार कर टैक्सी में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक टैक्सी पूरी तरह जल कर राख हो चुकी थी। मंडी शहर के पैलेस कालोनी के निवासी अंकित की टैक्सी को उसका भाई राहुल चला रहा था। पता चला है कि इस टैक्सी को आईआईटी प्रबंधन की ओर से हायर किया था। बुधवार को जब टैक्सी में सवार हो कर प्रशिक्षु मंडी की तरफ आ रहे थे। करीब सवा चार बजे कटिंडी से करीब एक किलोमीटर दूर टैक्सी में अचानक आग लग गई। अग्निशमन केंद्र मंडी के फायरमैन प्रदीप कुमार ने बताया कि टैक्सी पूरी तरह जल कर राख हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।