फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi kangu second automated testing station vehicle fitness check

मंडी: वाहन में जरा सी भी तकनीकी खराबी तो नहीं होगी पासिंग, कांगू में शुरू हुआ प्रदेश का दूसरा एटीएस

Mon, 14 Sep 2026 09:20 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 14 Sep 2026 09:20 AM IST
mandi kangu second automated testing station vehicle fitness check
वाहन की फिटनेस जांच करवाने जा रहे मालिकों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। अब वाहन में जरा सी भी तकनीकी खराबी मिलने पर उसकी पासिंग मुश्किल हो सकती है। केंद्र सरकार के नए नियमों के तहत वाहनों की फिटनेस जांच के लिए ऑटोमेटिड टेस्टिंग सेंटर यानी एटीएस की व्यवस्था शुरू की गई है। मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के कांगू में प्रदेश का दूसरा ऑटोमेटिड टेस्टिंग सेंटर शुरू हो चुका है। इस सेंटर में वाहनों की जांच पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड तरीके से की जा रही है। यहां वाहन की फिटनेस का आकलन निर्धारित मानकों और तकनीकी पैरामीटर के आधार पर किया जाता है। इसका उद्देश्य वाहन जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को मजबूत करना है। आरटीओ मंडी नवीन शर्मा ने बताया कि फिलहाल सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले वाहनों की पासिंग एटीएस में की जा रही है। इसके अलावा मंडी जिले के अन्य क्षेत्रों सहित प्रदेश के दूसरे हिस्सों के वाहन मालिक भी अपनी इच्छा के अनुसार स्लॉट बुक करवाकर यहां वाहनों की पासिंग करवा सकते हैं। इससे वाहन मालिकों को आरटीओ कार्यालय और मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर यानी एमवीआई के चक्कर काटने से राहत मिलेगी। एटीएस में वाहन की जांच कई चरणों में की जाती है। सबसे पहले वाहन की बाहरी स्थिति और निर्धारित मानकों के अनुसार निरीक्षण होता है। इसके बाद वाहन को कंप्यूटराइज्ड टेस्टिंग रैंप पर ले जाया जाता है। यहां अत्याधुनिक मशीनों की मदद से वाहन की गहन जांच की जाती है। जांच के दौरान वाहन के बाहरी हिस्सों के साथ-साथ अंदरूनी और तकनीकी पुर्जों को भी परखा जाता है। ब्रेक, लाइट, स्टीयरिंग, सस्पेंशन और अन्य जरूरी तकनीकी हिस्सों की स्थिति का परीक्षण निर्धारित प्रणाली के अनुसार किया जाता है। मशीनों से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर वाहन की फिटनेस का निर्णय होता है। आरटीओ मंडी नवीन शर्मा के अनुसार, केंद्र सरकार ने वाहनों की फिटनेस जांच के लिए जो पैरामीटर तय किए हैं, उसी के आधार पर परीक्षण किया जाता है। जब तक वाहन सभी मानकों पर खरा नहीं उतरता और सिस्टम की ओर से ग्रीन सिग्नल नहीं मिलता, तब तक उसे पास नहीं किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में अभी केवल दो स्थानों पर ऑटोमेटिड टेस्टिंग सेंटर की सुविधा शुरू हुई है। इनमें पहला सेंटर कांगड़ा में और दूसरा मंडी जिले के कांगू में स्थापित किया गया है। हालांकि, फिलहाल सभी वाहनों के लिए एटीएस से पासिंग करवाना अनिवार्य नहीं किया गया है। वाहन मालिक अपनी सुविधा के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में मैनुअल प्रक्रिया के तहत भी वाहनों की पासिंग करवा सकते हैं। आने वाले समय में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे सेंटर स्थापित करने की योजना है। इसके बाद वाहनों की फिटनेस जांच को पूरी तरह ऑटोमेटिड सिस्टम से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेहंदी प्रतियोगिता में 266 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा; VIDEO

14 Sep 2026

सांसद ने ओमप्रकाश को बताया सत्यानाशी राजभर, VIDEO

13 Sep 2026

चंद्रशेखर के ऊपर हुए हमले की निंदा, VIDEO

13 Sep 2026

Meerut: वात्सल्य तीर्थ धाम के लिए मूर्ति पाषाण का विधि-विधान से पूजन करते श्रद्धालु

13 Sep 2026

Meerut: मध्य गंग नहर किनारे लगातार दिख रहा तेंदुआ, राहगीरों में दहशत

13 Sep 2026
विज्ञापन

Meerut: गणेश महोत्सव में विधि-विधान से हुई भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा

13 Sep 2026

Baghpat: डीएम आवास के सामने कार-कैंटर की साइड लगने से चार घायल

13 Sep 2026
विज्ञापन

Baghpat: कार की टक्कर से नोएडा में खेकड़ा के पंकज पांचाल की मौत, सीसीटीवी आया सामने

13 Sep 2026

Meerut: एन्वायरमेंट क्लब ने गणेश चतुर्थी पर ईको फ्रेंडली गणेश जी घर लाने की अपील की

13 Sep 2026

Meerut: "पानी पंचायत" कर सारथी सोशल वेलफेयर सोसायटी ने दिया पानी की बूंद-बूंद बचाने का संदेश

13 Sep 2026

Meerut: कंकरखेड़ा के जंगेठी में गोकशी पर फूटा आक्रोश, रिपोर्ट दर्ज न होने पर बजरंग दल ने किया थाने का घेराव

13 Sep 2026

हरियाणा के राज्यपाल करेंगे फरीदाबाद के सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण

13 Sep 2026

फरीदाबाद-अग्रसेन प्रीमियर लीग में 18 गोत्रों की क्रिकेट टीमें लेंगी हिस्सा

13 Sep 2026

टेबल टेनिस में गुरुग्राम की टीम ने जीता रजत, अव्यन्ना का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

13 Sep 2026

फरीदाबाद सेक्टर-52 और संजय कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन डालने का महिलाओं ने किया विरोध

13 Sep 2026

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठी कुम्हार गली

13 Sep 2026

फरीदाबाद सेक्टर-2 में जर्जर सड़कों और गंदे पानी से लोग परेशान

13 Sep 2026

बहराइच: कतर्नियाघाट में तेंदुए का लाइव शिकार, मोर को दबोचा; वीडियो वायरल

13 Sep 2026

अलीगढ़ के राजा भैया बने आजाद समाज पार्टी पश्चिमी यूपी के जोन अध्यक्ष

13 Sep 2026

एएमयू में पीएम मोदी के नाम पर हॉस्टल की मांग उठी

13 Sep 2026

राजस्थान: त्रिनेत्र गणेश मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1200 पुलिसकर्मी तैनात; कल 5 लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद

13 Sep 2026

हाथरस डीएम-एसपी ने अस्पताल का किया निरीक्षण, पुलिस ने बच्चे के लिए किया रक्तदान

13 Sep 2026

शुक्लागंज: गंगाघाट के राजा का हुआ भव्य आगमन, निकाली शोभायात्रा

13 Sep 2026

सरकार के विरोध में आरटीएस चौक पर सपा ने किया प्रदर्शन, VIDEO

13 Sep 2026

हाईवे पर 345 वाहनों का चालान, 7.24 लाख रुपये जुर्माना; VIDEO

13 Sep 2026

आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, VIDEO

13 Sep 2026

गणपति की प्रतिमा का ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत, VIDEO

13 Sep 2026

चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव और पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप, VIDEO

13 Sep 2026

आधे घंटे की बारिश से सड़कें जलमग्न, उमस से मिली राहत; VIDEO

13 Sep 2026

हरदोई: दधि उत्सव के दौरान मैनपुरी ने साथ निभाया डिंपल यादव जीत गईं गाना बजाने पर बवाल, 45 के खिलाफ रिपोर्ट

13 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed