फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   drang bjp united social media rumours chandan pandit mandi

मंडी: द्रंग भाजपा पूरी तरह एकजुट, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रहीं भ्रांतियां

Tue, 08 Sep 2026 02:48 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:48 PM IST
drang bjp united social media rumours chandan pandit mandi
द्रंग भाजपा में गुटबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच भाजपा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए संगठन में किसी तरह के मतभेद से इनकार किया है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव चंदन पंडित ने इन चर्चाओं को विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही भ्रांतियां करार दिया। उन्होंने कहा कि द्रंग में भाजपा पूरी तरह एकजुट है और सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के युवा मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता द्रंग युवा मोर्चा अध्यक्ष राजन ठाकुर ने की। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के बाद चंदन पंडित ने कहा कि द्रंग में भाजपा का मजबूत जनाधार है। उन्होंने कहा कि यह जनाधार किसी एक व्यक्ति या पदाधिकारी की वजह से नहीं, बल्कि वर्षों से संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और मेहनत का परिणाम है। बूथ से लेकर मंडल और विधानसभा स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन ही कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपता है। संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उन्होंने दावा किया कि द्रंग भाजपा विधायक पूर्ण चंद ठाकुर के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट है। हाल में हुए पंचायत चुनावों में भी संगठन की एकजुटता देखने को मिली है। चंदन पंडित ने कहा कि युवा मोर्चा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेगा। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के किसी तरह की बातें फैलाने से कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाओं के माध्यम से भाजपा की एकता पर सवाल खड़े करने का प्रयास उचित नहीं है। पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह संगठन के साथ खड़े हैं और आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

केएमपी पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर, दो की मौत, 24 से ज्यादा घायल

कोरबा: सैकड़ों मुर्गियों के बीच फुंफकार रहा था नाग, पोल्ट्री फार्म में मची अफरा-तफरी, सुरक्षित रेस्क्यू किया

08 Sep 2026

बरेली: देखते ही देखते किच्छा नदी में समा गई निर्माणाधीन पानी की टंकी, देखें वीडियो

08 Sep 2026

लखनऊ में सरकारी प्रोत्साहन के बावजूद संकट में रेवड़ी कारोबार

08 Sep 2026

बरेली: बाइक समेत तीन युवक नदी में बहे, पुल पार करने के दौरान हुई घटना, देखें वीडियो

08 Sep 2026
विज्ञापन

अयोध्या में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का वार्षिक चुनाव संपन्न

08 Sep 2026

आबूरोड चुनाव में गरमाई सियासत: निर्दलीय प्रत्याशी ने BJP पर लगाया दबाव बनाने का आरोप, चुनाव रद्द कराने की मांग

08 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: मैनावती मार्ग पर जलभराव से परेशानी, गंगा-पांडु का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में संकट

08 Sep 2026

कानपुर: देर रात फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी, 10 युवक-युवतियों से बंद कमरे में पूछताछ

08 Sep 2026

उज्जैन: द्वादशी पर सुबह चार बजे खुले मंदिर के पट, अभिषेक के बाद महानिर्वाणी अखाड़े ने अर्पित की भस्म

08 Sep 2026

VIDEO: भारी बारिश के बीच भाजपा का सौहार्द संकल्प धरना, कांग्रेस पर साधा निशाना

08 Sep 2026

पुलिया पर खेलते समय दो बच्चियां नाले में गिरीं, एक को बचाया, दूसरी की तलाश जारी

08 Sep 2026

VIDEO: हड़ताल पर गए 124 इंटर्न, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर; स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई

08 Sep 2026

शुद्धिकरण मामला: राहुल गांधी पर प्राथमिकी कराने वाले के खिलाफ उतरा वाल्मीकि समाज

07 Sep 2026

Meerut: थप्पड़ का बदला लेने के लिए पपेंद्र की हत्या, कूड़े के ढेर में दबाया शव, आरोपी गिरफ्तार

07 Sep 2026

Meerut: सपा से किठौर विधायक शाहिद मंजूर और रिश्तेदारों की संपत्तियों की सक्षम जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग

07 Sep 2026

Meerut: स्कूल में 13 साल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

07 Sep 2026

Meerut: बेगमपुल रैपिड रेल स्टेशन के बाहर सड़क पर बड़े-बड़े गढ्ढे दे रहे हादसों को दावत

07 Sep 2026

Meerut: जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीट्स ने दिखाया दम

07 Sep 2026

Meerut: भाजपा नेताओं को महिलाओं ने बांधी राखी, जनप्रतिनिधियों ने दिये उपहार

07 Sep 2026

VIDEO: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, महिलाओं समेत 11 लोग घायल

07 Sep 2026

शाहजहांपुर: जलभराव से परेशान लोगों ने मिश्रीपुर चौराहे पर लगाया जाम, जमकर की नारेबाजी

07 Sep 2026

वीडियो: रिकॉर्ड तोड़ बारिश से शाहजहांपुर बेहाल, 12 घंटे में 224 मिमी पानी बरसा

07 Sep 2026

पीलीभीत: जिले में खुलेगा बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का लाभ

07 Sep 2026

वीडियो: बदायूं में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

07 Sep 2026

Meerut: अंजनेय हॉस्पिटल मारपीट मामले में डॉ. पत्नी पहुंची एसएसपी ऑफिस, मयंक त्यागी की गैंगस्टर अमित मिरिंडा के साथ फोटो, बोलीं- पति पर कराया फज़ीर् मुकदमा और की मारपीट

07 Sep 2026

Meerut: "संदेशे आते हैं देशभक्ति प्रोग्राम" को लेकर जूनियर सनी देओल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

07 Sep 2026

Meerut: बागपत हादसे के घायलों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम-एसएसपी, 6 लोगों की मौत की पुष्टि की

07 Sep 2026

Meerut: नियमित रूप से दांतों की जांच कराना जरूरी: डॉ. समीर राय

07 Sep 2026

दीवार बनाने के विवाद में घर में घुसकर दंपती पर हमला किया

07 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed