{"_id":"6ac9e0b347eb01d75d02ae0a","slug":"video-citu-burns-effigy-of-chief-election-commissioner-in-chhoti-kashi-demands-raised-for-arrest-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: छोटी काशी में सीटू ने जलाया मुख्य चुनाव आयुक्त का का पुतला, गिरफ्तारी की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: छोटी काशी में सीटू ने जलाया मुख्य चुनाव आयुक्त का का पुतला, गिरफ्तारी की उठी मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करके गिरफ्तार करने व लोकतंत्र एवं चुनावी पारदर्शिता की रक्षा की मांग को लेकर आज मजदूर संगठन सीटू ने मंडी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। सीटू के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सरवाल ने कहा कि हाल ही में इंडिया ब्लॉक की 19 पार्टियों के 141 सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन सदन तक मार्च किया। सरकार ने सांसदों को संसद मार्ग पर रोक दिया। विपक्ष के नेताओं को जबरदस्ती गिरफ्तार किया गया। जंतर-मंतर में हो रहे प्रदर्शन को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है। कई राज्यों से ट्रेनों को बंद कर दिया गया है और इस आंदोलन को कुचलने के लिए 50 हजार के करीब आर्मी और पुलिस को तैनात कर दिया गया है। मोदी सरकार पूरी तानाशाही और फासीवादी तरीके को अपनाकर सरकार के खिलाफ बोलने वालों और भ्रष्टाचार को उजागर करने वालों पर दमन कर उनकी आवाज को दबाना चाहती है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इन्होंने मांग की है कि मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करके गिरफ्तार किया जाए। एसआईआर की प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से रोका जाए। उन सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में फिर से शामिल किए जाएं जिनके नाम एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान काट दिए गए थे। मुख्य चुनाव आयुक्त तथा दूसरे आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित वर्ष 2023 के कानून को निरस्त किया जाए। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में सर्वाेच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।