{"_id":"6adb39edb22e8148f000e366","slug":"video-kullu-dussehra-devta-meet-lord-raghunath-dhalpur-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा: अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ से भेंट करने पहुंचे देवी-देवता, देव मिलन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा: अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ से भेंट करने पहुंचे देवी-देवता, देव मिलन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में देवी-देवताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी विभिन्न देवी-देवता अपने-अपने अस्थायी शिविरों से ढोल-नगाड़ों की थाप पर भगवान रघुनाथ के शिविर तक पहुंचे और उनसे देव भेंट की।
देव मिलन की यह परंपरा सुबह से शुरू हुई और देर शाम तक जारी रही। देवी-देवताओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार देव मिलन की रस्मों का निर्वहन किया। इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं के लिए यह विशेष आध्यात्मिक अनुभव रहा। देव मिलन की रस्म देखकर कई श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
शुक्रवार को अपराह्न 12:45 बजे निरमंड क्षेत्र के देवता कुई कंडा नाग और माता भुवनेश्वरी अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ से मिलने पहुंचे। भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में सैकड़ों श्रद्धालु इस पारंपरिक देव मिलन के साक्षी बने।
दोनों देवी-देवताओं ने बारी-बारी से अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ से भेंट की। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुई इस रस्म ने कुल्लू दशहरा की देव संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।