{"_id":"6aaa87d59c7357b6730854a6","slug":"video-hamirpur-ramchandra-pathania-says-fairs-are-carriers-of-our-rich-culture-and-traditions-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: रामचंद्र पठानिया बोले- मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के संवाहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: रामचंद्र पठानिया बोले- मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के संवाहक
उपमंडल भोरंज के धार्मिक स्थल लदरौर में जिला स्तरीय सायर मेला बुधवार को शुरू हुआ। कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया ने लखवीर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामचंद्र पठानिया ने क्षेत्रवासियों को सायर उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के संवाहक हैं। इनके माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। पठानिया ने कहा कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री हिमाचल को आगे बढ़ा रहे हैं।
किशाउ बांध परियोजना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश के पक्ष को मजबूती के साथ रखा और प्रदेश के लिए अरबों रुपये का राजस्व सुनिश्चित किया है। पठानिया ने कहा कि विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम हो रहा है और करोड़ों की नई योजनाएं शुरू की हैं। इस अवसर पर पंचायत प्रधान मनोज कुमार, पूर्व प्रधान नरेश ठाकुर, उपप्रधान जगदेव ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश बन्याल, जीवन दत्त लक्की, नरेश कुमार, बलदेव सिंह, प्रकाश चौधरी, पार्टी पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडलों की पदाधिकारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।