फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur gandhi jayanti lal bahadur shastri tribute gandhi chowk

हमीरपुर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, गांधी चौक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Fri, 02 Oct 2026 01:33 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:33 PM IST
hamirpur gandhi jayanti lal bahadur shastri tribute gandhi chowk
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को हमीरपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हमीरपुर शहर के प्रसिद्ध गांधी चौक पर जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के लिए दोनों महान विभूतियों के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि गांधी जी के बताए मार्ग से विश्व के अन्य देशों ने भी प्रेरणा ली। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी कठिन दौर में देश को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया। दोनों महान विभूतियां प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एडीसी अभिषेक गर्ग, नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा, नायब तहसीलदार जगदीश ठाकुर, खाद्य आपूर्ति निगम के बीओडी सदस्य विक्रम शर्मा, कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक निशा कटोच, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार सहित कई नेता और अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं राजेश आनंद, विवेक कटोच, ज्योति खन्ना, पुरुषोत्तम कालिया, आरसी डोगरा, डॉ. हर्ष कालिया, मनोज शर्मा, संदीप शर्मा, निशांत शर्मा, रजत राणा और एनएसयूआई अध्यक्ष टोनी ठाकुर सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के माध्यम से गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सादगी के संदेश को याद किया गया। इसके बाद नगर निगम की ओर से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बस और ट्रेलर की भिड़ंत, चार यात्रियों की मौत

02 Oct 2026

VIDEO: स्वच्छता अभियानों से उलट है हकीकत, कागजों और स्लोगन तक ही सीमित है अभियान

02 Oct 2026

भूधंसाव क्षेत्र में फंसा डंपर, पौने घंटे तक आवाजाही रही बंद

02 Oct 2026

वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा पर बरसे फूल -जिले की सीमा में प्रवेश पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन

02 Oct 2026

कानपुर: बुजुर्ग के चीखने चिल्लाने से चकरघिन्नी बनी पुलिस

01 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: जाजमऊ थाने के सामने लगा भीषण जाम, घंटों परेशान रहे लोग

01 Oct 2026

जींद: गन और गंदे कल्चर को खत्म करने में गायक भी निभाएं जिम्मेदारी : अन्नु सैनी

01 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: आनंदेश्वर कॉरिडोर का काम शीघ्र पूरा कराने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

01 Oct 2026

कानपुर: बेकाबू पिकअप ने बैटरी फैक्टरी में कर्मचारी को रौंदा, दर्दनाक मौत

01 Oct 2026

सड़क सुरक्षा और मुआवजा योजनाओं की जानकारी दी, VIDEO

01 Oct 2026

चित्रों और स्लोगन से बच्चों ने समझा पॉक्सो एक्ट, VIDEO

01 Oct 2026

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, दस्तक 12-31 अक्तूबर तक; VIDEO

01 Oct 2026

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को युवाओं ने बुलंद की आवाज, VIDEO

01 Oct 2026

धर्मेंद्र यादव ने दिवंगत रामगोविंद चौधरी को बांसडीह में सर्वदलीय श्रद्धांजलि, VIDEO

01 Oct 2026

पुलिस ने शंभूपुर घटना को जातिगत विवाद बताने वाली भ्रामक पोस्ट का किया खंडन, VIDEO

01 Oct 2026

40 साल पुराने रास्ते के निर्माण में अवरोध, एसडीएम से गुहार; VIDEO

01 Oct 2026

सेवा अभियान के तहत विशेष सफाई की गई, VIDEO

01 Oct 2026

कंजेहरा की रामलीला में अत्रि-सुतीक्ष्ण आश्रम से पंचवटी तक की लीला का मंचन; VIDEO

01 Oct 2026

मारकुंडी की गलियों में उतरे डीएम, ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव का संदेश, VIDEO

01 Oct 2026

जौनपुर केसरी निगम और हरियाणा केसरी पवन के बीच 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी, VIDEO

01 Oct 2026

सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ, VIDEO

01 Oct 2026

पॉक्सो एक्ट के प्रति छात्रों को किया जागरूक, VIDEO

01 Oct 2026

नुक्कड़ नाटक से दिया निस्वार्थ सेवा का संदेश, VIDEO

01 Oct 2026

दशाश्वमेध घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ा, VIDEO

01 Oct 2026

बरेका में अंतर रेलवे कुश्ती चैंपियनशिप का रोमांचक फाइनल, VIDEO

01 Oct 2026

कैप्टन स्मित मच्छार के लिए काशी में गूंजे महामृत्युंजय मंत्र, अदम्य साहस को किया नमन; VIDEO

01 Oct 2026

जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना प्रसूता का हाल, VIDEO

01 Oct 2026

चार करोड़ की सर्जरी गाजीपुर में मुफ्त, 29 विशेषज्ञों ने किए 347 जटिल ऑपरेशन; VIDEO

01 Oct 2026

महिला ने पति को मृत दिखाकर विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया, VIDEO

01 Oct 2026

कानपुर इतिहास समिति के महासचिव अनूप कुमार शुक्ला बोले- गांधी जी कानपुर में सात बार आए, 20 दिवसीय प्रवास किया

01 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed