{"_id":"6ad5b5340507dc7ed8093725","slug":"video-jamanabad-ramlila-hanuman-lanka-dahan-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: जमानाबाद की रामलीला में लंका दहन का मंचन, दर्शकों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: जमानाबाद की रामलीला में लंका दहन का मंचन, दर्शकों की उमड़ी भीड़
रामलीला क्लब जमानाबाद की ओर से आयोजित रामलीला में रविवार को माता सीता की तलाश में हनुमान के लंका पहुंचने और लंका दहन के प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंग से रू-ब-रू करवाया।
मंचन के दौरान हनुमान भगवान श्रीराम का संदेश लेकर लंका पहुंचे और माता सीता की खोज की। माता सीता का पता लगाने के बाद हनुमान ने रावण की लंका में आग लगा दी। लंका दहन के दृश्य को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह रहा। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से इस प्रसंग को जीवंत कर दिया।
रामलीला क्लब जमानाबाद के प्रधान कमलेश कोटी ने बताया कि रामलीला के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लंका दहन के बाद आगामी मंचन में युवराज अंगद को रावण के दरबार में उसे समझाने के लिए भेजा जाएगा।
रामलीला के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर इसमें भाग ले रहे हैं और कलाकारों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।