फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   dharamshala district headquarters dirt mismanagement drains blocked toilets fire extinguishers

बाहर से दुरुस्त, अंदर बेहाल: धर्मशाला जिला मुख्यालय में गंदगी और अव्यवस्था

Thu, 17 Sep 2026 11:04 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:04 AM IST
dharamshala district headquarters dirt mismanagement drains blocked toilets fire extinguishers
जिला मुख्यालय परिसर बाहर से भले ही व्यवस्थित दिखाई देता हो, लेकिन अंदरूनी हिस्सों में गंदगी और अव्यवस्था का आलम है। जरूरी सरकारी कार्यों के लिए रोजाना पहुंचने वाले सैकड़ों लोगों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यालय के पिछले हिस्से में, जहां नोटरी का काम होता है, वहां प्लास्टिक की बोतलों और कचरे के कारण नालियां पूरी तरह चोक पड़ी हैं। बारिश का पानी निकलने का रास्ता बंद होने से परिसर में जलभराव की स्थिति बन रही है। इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और गंदगी के कारण संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। जिला मुख्यालय परिसर के शौचालयों में भी अव्यवस्था की शिकायत सामने आ रही है। कई शौचालयों में ब्लॉकेज की समस्या है, जबकि एक मंजिल पर शौचालय में ताला लगा होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। सरकारी कार्यालय में आने वाले लोगों के लिए शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा का सुचारु रूप से उपलब्ध न होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। खाली काउंटरों पर फाइलों का ढेर ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद सुगम केंद्र के कुछ काउंटर खाली पड़े हैं। इन काउंटरों पर फाइलों और दस्तावेजों के बस्ते लावारिस हालत में रखे हुए हैं। इससे न केवल परिसर का स्वरूप खराब हो रहा है, बल्कि महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फायर एक्सटिंग्विशर की रिफिलिंग अवधि खत्म सबसे गंभीर मामला आपात स्थिति में आग बुझाने के लिए लगाए गए अग्निशामक सिलेंडरों का है। परिसर में लगे फायर एक्सटिंग्विशर की रिफिलिंग की मियाद निकल चुकी है। ऐसे में आग लगने जैसी आपात स्थिति में इन उपकरणों के प्रभावी ढंग से काम करने पर संदेह बना हुआ है। जिला मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में स्वच्छता, जलनिकासी और अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था दुरुस्त होना जरूरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को मामले का संज्ञान लेकर चोक नालियों की सफाई, शौचालयों की मरम्मत, दस्तावेजों के उचित रखरखाव और फायर एक्सटिंग्विशर की समय पर रिफिलिंग सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पर्यूषण पर्व के समापन पर मनाया क्षमावाणी दिवस, VIDEO

17 Sep 2026

पूजा पंडालों में किया विघ्नहर्ता के दर्शन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु; VIDEO

17 Sep 2026

जल, जंगल और जमीन बचाने सड़क पर उतरी आदिवासी नई पीढ़ी; VIDEO

17 Sep 2026

पीडीए जन पंचायत संवाद में महिलाओं ने सुनाई समस्याएं, VIDEO

17 Sep 2026

विकसित भारत क्विज में युवाओं की भागीदारी का आह्वान, VIDEO

17 Sep 2026
विज्ञापन

ऑपरेशन सेफ फ्यूचर 3.0 में कार्रवाई, बस सीज कर थाने में खड़ी कराई; VIDEO

17 Sep 2026

भीम आर्मी प्रमुख के काफिले पर हमले की जांच की मांग, VIDEO

17 Sep 2026
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल, एक माह में काम शुरू कराने का आश्वासन;video

17 Sep 2026

चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन;video

17 Sep 2026

अंडरपास के कीचड़ में फंसी नगर विधायक की कार;video

17 Sep 2026

VIDEO: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर कंटेनर से गिरा लोहे का भारी समान, लगा जाम

17 Sep 2026

VIDEO: अलीगंज में तेज रफ्तार पीआरवी अनियंत्रित होकर नाले में गिरी

17 Sep 2026

कानपुर: रोडवेज बसों की खराबी पर भड़के चालक-परिचालक, हंगामा

17 Sep 2026

पिथौरागढ़: कांग्रेस का प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- जमीनें बेचना प्रदेश के अस्तित्व के लिए खतरा

17 Sep 2026

कानपुर: रोडवेज बसों की खराबी पर भड़के चालक-परिचालक, हंगामा

17 Sep 2026

वीडियो: सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में देने का आरोप

VIDEO: मथुरा में चोरी की घटना के बाद आगरा में भी पुलिस सतर्क

16 Sep 2026

VIDEO: ओवरटेक करने पर थार सवारों ने कार चालक को पीटा

16 Sep 2026

VIDEO: सराफ ने बेचे गिरवी रखे गहने, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी

16 Sep 2026

VIDEO: बोदला से बेटे समेत दंपती लापता, परिजन चिंतित

16 Sep 2026

आधी रात से शुरू हुआ लोलार्क षष्ठी का पुण्य स्नान, VIDEO

16 Sep 2026

छात्र की लाठी-डंडे से पिटाई का आरोप, VIDEO

16 Sep 2026

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से बनी सीसी रोड का चेयरमैन ने किया लोकार्पण; VIDEO

16 Sep 2026

VIDEO: जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

16 Sep 2026

VIDEO: सिगरेट पीने के विरोध पर भिड़े दो पक्ष, दो घायल

16 Sep 2026

VIDEO: युवक पर हमला, चार पर प्राथमिकी

16 Sep 2026

VIDEO: किराएदार महिला ने चुराईं दो जोड़ी झुमकी, प्राथमिकी दर्ज

16 Sep 2026

VIDEO: पुलिसकर्मी ने की फोन पर अभद्रता, ऑडियो वायरल

16 Sep 2026

VIDEO: जमीन पर गिराकर पीटी महिला, चार पर प्राथमिकी

16 Sep 2026

VIDEO: बंटवारे की पंचायत के बाद किशोरी पर हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी

16 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed