Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Yamunanagar: Temples to be adorned with flowers from Thailand and colorful lights; preparations to welcome Kanha intensify.
{"_id":"6a996e8e1ee36983fa0653f0","slug":"video-yamunanagar-temples-to-be-adorned-with-flowers-from-thailand-and-colorful-lights-preparations-to-welcome-kanha-intensify-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: थाईलैंड के फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से निखरेंगे मंदिर, कान्हा के स्वागत की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: थाईलैंड के फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से निखरेंगे मंदिर, कान्हा के स्वागत की तैयारियां तेज
यमुनानगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर यमुनानगर-जगाधरी के मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसरों में साफ-सफाई के साथ फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामग्री से मंदिरों को सजाने का काम चल रहा है। कारीगर बाल गोपाल की लीलाओं पर आधारित झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मंदिरों में कान्हा के लिए झूला और पालना भी सजाया जाएगा। जन्माष्टमी की शाम से मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम शुरू होंगे, जो देर रात तक चलेंगे।
रेलवे रोड स्थित गीता भवन मंदिर, रघुनाथपुरी के इस्कॉन मंदिर, रेलवे स्टेशन के समीप श्री मूर्ति देवी मंदिर, न्यू मार्केट स्थित संकट मोचन मंदिर, पेपर मिल गेट स्थित गणेश मंदिर, विश्वकर्मा मोहल्ला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर, रामपुरा स्थित हनुमान मंदिर, सेक्टर-17 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, बूड़िया स्थित ठाकुरद्वारा, भाटली स्थित प्राचीन शिव मंदिर और बूड़िया के दयालगढ़ स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
इस्कॉन मंदिर में दिल्ली और थाईलैंड से मंगवाए फूल
रघुनाथपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर के प्रमुख दिव्य पुरुष दास ने बताया कि मंदिर की विशेष सजावट के लिए दिल्ली और थाईलैंड से फूल मंगवाए गए हैं। राधा-कृष्ण की मूर्तियों के श्रृंगार के लिए वृंदावन से हस्तनिर्मित श्रृंगार भी मंगवाया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के कपाट पहले शीशे के बने हुए थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब ढाई लाख रुपये की लागत से विशेष दरवाजा तैयार करवाया जा रहा है।
श्री राधा कृष्ण मंदिर में 4 सितंबर को भजन संध्या
सेक्टर-17 हुडा स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में चार सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम और भजन संध्या आयोजित की जाएगी। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। प्रसिद्ध भजन गायक अरुण भागीरथी भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देंगे। विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। मंदिर समिति के प्रधान प्रवेश बंसल, महासचिव आंचल गुप्ता और कोषाध्यक्ष सुभाष सिंगला ने बताया कि समारोह को भव्य बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।
झांकियों में दिखेगी बाल गोपाल की लीला:
रामपुरा स्थित हनुमान मंदिर की आचार्य शारदा मिश्रा ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर में विशेष सजावट की जा रही है। श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकी तैयार की जा रही है। इसके साथ झूला और पालना लगाया जाएगा, जिसमें बाल गोपाल का आकर्षक स्वरूप श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सजाया जाएगा।
रात 12 बजे होगा कान्हा का जन्मोत्सव:
जन्माष्टमी के दिन शाम से मंदिरों में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू होगा। भगवान श्रीकृष्ण का विशेष श्रृंगार करने के बाद आरती, भजन-कीर्तन और संकीर्तन होंगे। मध्यरात्रि में भगवान के जन्म के समय विशेष अभिषेक किया जाएगा। कई मंदिरों में 56 भोग लगाया जाएगा। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। पर्व को लेकर पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में उत्पात करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।