Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Paddy arrivals increase at the new grain market in Gohana; traffic jam stretches for a kilometer on the roads.
{"_id":"6ae83cbeb1c1bc98b006a7c5","slug":"video-paddy-arrivals-increase-at-the-new-grain-market-in-gohana-traffic-jam-stretches-for-a-kilometer-on-the-roads-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना की नई अनाज मंडी में बढ़ी धान की आवक, सड़कों पर एक किलोमीटर तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना की नई अनाज मंडी में बढ़ी धान की आवक, सड़कों पर एक किलोमीटर तक लगा जाम
गोहाना की नई अनाज मंडी में फसल की आवक अधिक होने से सोमवार को शहर में महम जींद बाइपास रोड पर जाम की स्थिति बन गई। जींद रोड पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अनाज मंडी के बाहर जाम लगने से किसानों के ट्रैक्टरों की कतार लग गई। किसान करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला। पुलिसकर्मियों ने किसानों के ट्रैक्टरों की अलग से लाइन लगवाकर अन्य वाहनों को रोड के दूसरी तरफ से निकलवाया।
गेहूं की बिजाई को लेकर किसान अब धान की फसल को मशीनों से कटवा रहे हैं। मशीन से कटाई के बाद किसान फसल लेकर सीधे ही अनाज मंडी में पहुंच रहे हैं। इससे अनाज मंडी में फसल की आवक बढ़ गई है। अनाज मंडी में सोमवार को करीब 65 हजार क्विंटल धान की आवक हुई। फसल की आवक ज्यादा होने से अनाज मंडी में व्यवस्था बिगड़ गई। मंडी परिसर में फसल ज्यादा होने के कारण किसानों को फसल डालने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल रहा है। इससे अनाज मंडी परिसर के अंदर और बाहर सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। इससे शहर में आने वाला ट्रैफिक भी बाधित रहा है। सोमवार को पुलिस प्रशासन ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए सड़कों पर फसल लेकर आने वाले किसानों की एक लाइन बनवा दी। मार्केट कमेटी सचिव सविता जैन का कहना है कि मशीनों से कटाई के कारण आवक ज्यादा होने से व्यवस्था बिगड़ी है। जाम से निपटने के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।