Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Rewari: Auto-rickshaw carrying female students overturns after colliding with a car at the Sector-18 turn; 12 injured, three in critical condition.
{"_id":"6a996c33708ba7a3900849df","slug":"video-rewari-auto-rickshaw-carrying-female-students-overturns-after-colliding-with-a-car-at-the-sector-18-turn-12-injured-three-in-critical-condition-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: सेक्टर-18 मोड़ पर कार से टकराकर पलटा छात्राओं से भरा ऑटो, 12 घायल; तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: सेक्टर-18 मोड़ पर कार से टकराकर पलटा छात्राओं से भरा ऑटो, 12 घायल; तीन की हालत गंभीर
रेवाड़ी। सेक्टर-18 मोड़ पर वीरवार दोपहर छात्राओं से भरा ऑटो कार से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ऑटो में करीब 12 छात्राएं सवार थीं। आसपास के लोगों ने ऑटो में फंसी छात्राओं को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे में तीन छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दरअसल, सेक्टर-18 स्थित महिला कॉलेज से छात्राओं को लेकर ऑटो बस स्टैंड की ओर आ रहा था। इसी दौरान सेक्टर-18 मोड़ पर ऑटो की कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में मुस्कान, कशिश, पिंकी, कुमकुम, मोनिका, सोनिया और चिनाया सहित करीब 12 छात्राएं घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में सामने आया कि ऑटो चालक रोहित के पास वाहन से संबंधित पूरे कागजात नहीं थे। बताया गया कि ऑटो की आरसी अदालत में जमा है। वहीं प्रदूषण प्रमाणपत्र और चालक का लाइसेंस भी नहीं मिला। प्रारंभिक जानकारी में ऑटो की तेज गति को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।