{"_id":"6a996e83493aecd97007a84d","slug":"video-narnaul-sanitation-workers-staged-a-protest-and-locked-the-office-of-the-municipal-council-president-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नगर परिषद अध्यक्ष कार्यालय पर की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नगर परिषद अध्यक्ष कार्यालय पर की तालाबंदी
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय हड़ताल वीरवार को 29वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से मांगें पूरी नहीं होने से आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर परिषद परिसर में प्रदर्शन किया और नगर परिषद अध्यक्ष के कार्यालय पर तालाबंदी कर दी।
इसके अलावा हड़ताली कर्मचारियों ने नप के अन्य कार्यालयों को भी करीब आधे घंटे तक बंद कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे कुछ देर कामकाज भी प्रभावित हुआ। कर्मचारियाें ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर परिषद सफाई कर्मचारी इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सारवान ने की, जबकि संचालन जिला प्रधान राहुल सारवान ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों के संबंध में आधिकारिक पत्र जारी नहीं होता, तब तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।