Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Dussehra celebrations in Kurukshetra: Grand celebrations at two locations, attractive tableaux captivate the hearts
{"_id":"6ad73059ef03ca6bc509ff12","slug":"video-dussehra-celebrations-in-kurukshetra-grand-celebrations-at-two-locations-attractive-tableaux-captivate-the-hearts-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में दशहरा पर्व का उल्लास: दो स्थानों पर भव्य आयोजन, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में दशहरा पर्व का उल्लास: दो स्थानों पर भव्य आयोजन, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर दशहरा पर्व का आयोजन किया जा रहा है, जहां भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं और हजारों लोग शामिल हुए। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड में विधायक अशोक अरोड़ा की ओर से, जबकि केशव पार्क में पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए।
दोनों आयोजनों में आकर्षक झांकियां, पंजाब के बैंड और गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्राओं ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्राओं में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता और बजरंगबली हनुमान के किरदारों के साथ-साथ अयोध्या के राम मंदिर की झांकी भी शामिल थी, जिसने माहौल को और भी धार्मिक बना दिया। लोग भजनों और गीतों पर झूमते रहे।
शाम को दोनों ही स्थानों पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। विधायक अशोक अरोड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और फिल्म अभिनेता राज बब्बर भी शामिल होंगे, जिनके करीब 4 बजे पहुंचने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।