Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
'Sansad Khel Mahotsav' (MP Sports Festival) begins across four grounds in Kaithal; DC Aparajita inaugurates the event.
{"_id":"6ae83cc6dac3c439130c3b44","slug":"video-sansad-khel-mahotsav-mp-sports-festival-begins-across-four-grounds-in-kaithal-dc-aparajita-inaugurates-the-event-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल में चार मैदानों पर सांसद खेल महोत्सव का आगाज, डीसी अपराजिता ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में चार मैदानों पर सांसद खेल महोत्सव का आगाज, डीसी अपराजिता ने किया शुभारंभ
सांसद खेल महोत्सव के तहत सोमवार को कैथल विधानसभा की खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हो गया। डीसी अपराजिता ने महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में चार मैदानों पर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे। मुकाबले महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम, पुलिस लाइन ग्राउंड, आरकेएसडी कॉलेज और हॉकी स्टेडियम हाबड़ी में करवाए जाएंगे।
महोत्सव में कबड्डी, बॉक्सिंग, कुश्ती, शूटिंग, हॉकी, जूडो, दौड़, रस्साकसी, क्रिकेट और फुटबॉल सहित 11 खेलों के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से करवाने के लिए 100 से अधिक खेल प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें लोकसभा स्तर की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करवाना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।