Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
147 cartons of firecrackers were seized from two houses during a raid by the CM's Flying Squad in Jind; the stock had been stored in rented houses for the festive season.
{"_id":"6aaf7451a8f904ef8e0ff34b","slug":"video-147-cartons-of-firecrackers-were-seized-from-two-houses-during-a-raid-by-the-cms-flying-squad-in-jind-the-stock-had-been-stored-in-rented-houses-for-the-festive-season-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी में दो मकानों से 147 पेटी पटाखे बरामद, त्योहारी सीजन के लिए किराये के मकानों में रखा था स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी में दो मकानों से 147 पेटी पटाखे बरामद, त्योहारी सीजन के लिए किराये के मकानों में रखा था स्टॉक
सोमनाथ मंदिर के पास ओमनगर में सीएम फ्लाइंग ने दो मकानों में छापेमारी कर भारी मात्रा में रखे पटाखे बरामद किए हैं। दोनों मकानों से कुल 147 पेटी पटाखे मिले हैं। इनमें अनार, शॉट, बुलेट बम, रॉकेट सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल हैं। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीएम फ्लाइंग को शनिवार को सूचना मिली थी कि ओमनगर स्थित दो मकानों में बड़ी मात्रा में पटाखों का स्टॉक किया गया है। सूचना के आधार पर एसआई बिजेंद्र सिंह और एसआई चरण सिंह ने डीएसपी अजीत बेनीवाल के दिशा-निर्देशन में पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। दोनों मकानों पर उस समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
आसपास के लोगों की मदद से मकानों के ताले खुलवाकर जांच की गई तो अंदर पेटियों में पटाखे रखे मिले। जांच के दौरान दोनों मकानों से कुल 147 पेटियां बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि मकान कमलेश कुमारी और नरसी के हैं। कृष्णा कॉलोनी निवासी सचिन ने दोनों मकान किराये पर लिए हुए थे। मकान मालिकों के अनुसार सचिन ने उन्हें बताया था कि वह यहां चिप्स और अन्य खाद्य सामग्री के पैकेट रखेगा।
सूचना के आधार पर दो मकानों पर कार्रवाई की गई, दोनों मकानों से कुल 147 पेटियां बरामद हुई है। बरामद पटाखों में अनार, शॉट, बुलेट बम और रॉकेट समेत कई प्रकार के पटाखे शामिल हैं। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। -अजीत बेनिवाल, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग जींद।
पुलिस ने पटाखों को कब्जे में ले लिया है। मकानों को किराये पर लेने वाले व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। -विरेंद्र सिंह, प्रभारी, शहर थाना पुलिस जींद।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।