{"_id":"6a9a89e6409d4776d6028c87","slug":"video-sanitation-workers-in-jhajjar-took-to-the-streets-bare-chested-and-with-their-heads-shaved-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में सफाई कर्मचारी मुंडन करवा अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में सफाई कर्मचारी मुंडन करवा अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी
नगर परिषद झज्जर के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को और तेज कर दिया है। हड़ताल के 30वें दिन कर्मचारियों ने अनोखे और आक्रोशपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए मुंडन करवाया और अर्धनग्न होकर शहर की सड़कों पर उतर आए। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से लेकर अंबेडकर चौक तक पैदल प्रदर्शन किया और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने सरकार के प्रति अपना रोष जाहिर करते हुए कहा कि एक महीने से वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं,लेकिन सरकार की ओर से उनकी कोई सुध नहीं ली गई है।कर्मचारियों ने कहा कि लगातार 30 दिनों से हड़ताल के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ,जिसके चलते उन्हें विरोध का यह कड़ा रास्ता अपनाना पड़ा।
सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान शिवम ने कहा कि उनकी हड़ताल को आज 30 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ली। उन्होंने कहा,“सरकार हमारे लिए मर चुकी है,इसलिए आज कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप मुंडन करवाकर और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया है।”शिवम ने कहा कि कर्मचारी अब पीछे हटने वाले नहीं हैं और सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,मंत्री विपुल गोयल और मंत्री कृष्ण बेदी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि कर्मचारियों को कितना भी दबाने का प्रयास किया जाए,वे अब दबने वाले नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पूरी नहीं होती,तब तक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से जल्द बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।