Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Jhajjar Police have arrested two accused individuals responsible for chain-snatching incidents in Delhi, Haryana, and Uttar Pradesh.
{"_id":"6aa7e2b2eb5a4e17e706720b","slug":"video-jhajjar-police-have-arrested-two-accused-individuals-responsible-for-chain-snatching-incidents-in-delhi-haryana-and-uttar-pradesh-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
झज्जर। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लूट व चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों रोबोट निवासी नजफगढ़, दिल्ली तथा तरुण निवासी प्रताप नगर, दिल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 31 अगस्त को बहादुरगढ़ में घर से मंदिर जा रही एक महिला से रास्ते में सोने की चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था।
एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बताया कि सीआईए-2 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें बहादुरगढ़ शहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई।
उन्होंने बताया कि आरोपी रोबोट के खिलाफ लूट व चेन स्नेचिंग सहित 47 आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि आरोपी तरुण के खिलाफ लूट व चेन स्नेचिंग के 27 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा महिला से छीनी गई सोने की चेन को आरोपियों ने एक फाइनेंसर कंपनी को बेचे जाने के बाद उसकी रसीद भी बरामद की है। एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अन्य वारदातों और आरोपियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।