Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
A 'Run for Unity' was organized at Badli College on the occasion of Sardar Patel Jayanti, under the chairmanship of former minister Prakash Dhankhar.
{"_id":"6ae5eed037f1f0c50b005fec","slug":"video-a-run-for-unity-was-organized-at-badli-college-on-the-occasion-of-sardar-patel-jayanti-under-the-chairmanship-of-former-minister-prakash-dhankhar-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली कॉलेज में सरदार पटेल जयंती पर पूर्व मंत्री प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली कॉलेज में सरदार पटेल जयंती पर पूर्व मंत्री प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
बादली। गांव बादली स्थित राजकीय कॉलेज में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी समिति के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पुरोधा हैं। अंग्रेजों ने देश को 562 रियासतों में बांटा था, पटेल ने सभी को जोड़कर अखंड भारत बनाया। पीएम मोदी ने धारा 370 हटाकर उनके सपने को पूरा किया।
धनखड़ ने प्रदेशवासियों को हरियाणा के 61वें स्थापना दिवस की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश की एकता का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एसडीएम विशाल, प्रिंसिपल आनंद कादियान, सीमा लाडपुर, सरपंच आनंद सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।