फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Filth spreads across Hansi's markets, with piles of garbage everywhere; shopkeepers' businesses also affected.

हांसी के बाजारों में पसरी गंदगी, हर ओर कूड़े के ढेर; दुकानदारों के कारोबार पर भी असर

Tue, 08 Sep 2026 02:41 PM IST
Naveen Naveen
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:41 PM IST
Filth spreads across Hansi's markets, with piles of garbage everywhere; shopkeepers' businesses also affected.
हांसी में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और बाजारों की तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है, मानो पूरा शहर ही कूड़ेदान में तब्दील हो गया हो। कूड़े से उठती बदबू के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका कर्मचारी संघ का आंदोलन आज 34वें दिन भी जारी रहा। आपको बता दे कि हालात इतने खराब हैं कि लोगों को मुंह पर कपड़ा रखकर इन रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि बाजार में फैली गंदगी का सीधा असर उनके कारोबार पर भी पड़ रहा है। ग्राहक गंदगी और बदबू के कारण बाजार में आने से बच रहे हैं, जिससे दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हो रही है। शहर में प्रतिदिन करीब 40 टन कूड़ा निकलता है, जबकि कर्मचारियों के अनुसार हड़ताल के चलते बड़ी मात्रा में कचरा जमा हो चुका है। लगातार बढ़ते कूड़े के ढेरों से लोगों में बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है।हांसी शहर में प्रतिदिन करीब 40 टन कूड़ा निकलता है। कर्मचारियों का दावा है कि 34 दिनों से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण शहर में करीब 700 टन कूड़ा जमा हो चुका है। भाजपा विधायक विनोद भयाना के निवास के नजदीक, नागरिक अस्पताल के पास सड़क किनारे, नगर पालिका कार्यालय के आसपास, सदर बाजार, प्रताप बाजार, बड़सी गेट के अंदर और चौपटा चौक सहित शहर के कई हिस्सों में कचरा जमा है। कर्मचारियों की लंबे समय से चल रही हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी और बदबू के कारण आम लोगों के साथ-साथ दुकानदारों में भी रोष है। लगातार जमा हो रहे कूड़े से लोगों को बदबू और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका को लेकर चिंता बनी हुई है। तस्वीरों में भी एक महिला मुंह पर कपड़ा रखकर कूड़े के पास से गुजरती नजर आई। स्थानीय दुकानदार लवकेश सैन ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर का बुरा हाल है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और दुकानदारों को गंदगी के बीच बैठकर काम करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की जायज मांगों पर जल्द बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की। दुकानदार जितेंद्र ने कहा कि हड़ताल के कारण शहर की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कूड़े के ढेरों से आम लोगों को परेशानी हो रही है और बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालने की मांग की। वहीं हांसी निवासी तेलूराम ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को स्वीकार नहीं कर रही है, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भी भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में कम वेतन में कर्मचारियों के लिए परिवार चलाना मुश्किल है। सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रवैया अपनाते हुए जल्द समाधान करना चाहिए। फिलहाल हड़ताल के 34वें दिन भी सफाई व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। शहर में बढ़ते कूड़े के ढेरों के बीच लोगों को अब प्रशासन और सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कोरबा: सैकड़ों मुर्गियों के बीच फुंफकार रहा था नाग, पोल्ट्री फार्म में मची अफरा-तफरी, सुरक्षित रेस्क्यू किया

08 Sep 2026

बरेली: देखते ही देखते किच्छा नदी में समा गई निर्माणाधीन पानी की टंकी, देखें वीडियो

08 Sep 2026

लखनऊ में सरकारी प्रोत्साहन के बावजूद संकट में रेवड़ी कारोबार

08 Sep 2026

बरेली: बाइक समेत तीन युवक नदी में बहे, पुल पार करने के दौरान हुई घटना, देखें वीडियो

08 Sep 2026

अयोध्या में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का वार्षिक चुनाव संपन्न

08 Sep 2026
विज्ञापन

आबूरोड चुनाव में गरमाई सियासत: निर्दलीय प्रत्याशी ने BJP पर लगाया दबाव बनाने का आरोप, चुनाव रद्द कराने की मांग

08 Sep 2026

कानपुर: मैनावती मार्ग पर जलभराव से परेशानी, गंगा-पांडु का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में संकट

08 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: देर रात फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी, 10 युवक-युवतियों से बंद कमरे में पूछताछ

08 Sep 2026

उज्जैन: द्वादशी पर सुबह चार बजे खुले मंदिर के पट, अभिषेक के बाद महानिर्वाणी अखाड़े ने अर्पित की भस्म

08 Sep 2026

VIDEO: भारी बारिश के बीच भाजपा का सौहार्द संकल्प धरना, कांग्रेस पर साधा निशाना

08 Sep 2026

पुलिया पर खेलते समय दो बच्चियां नाले में गिरीं, एक को बचाया, दूसरी की तलाश जारी

08 Sep 2026

VIDEO: हड़ताल पर गए 124 इंटर्न, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर; स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई

08 Sep 2026

शुद्धिकरण मामला: राहुल गांधी पर प्राथमिकी कराने वाले के खिलाफ उतरा वाल्मीकि समाज

07 Sep 2026

Meerut: थप्पड़ का बदला लेने के लिए पपेंद्र की हत्या, कूड़े के ढेर में दबाया शव, आरोपी गिरफ्तार

07 Sep 2026

Meerut: सपा से किठौर विधायक शाहिद मंजूर और रिश्तेदारों की संपत्तियों की सक्षम जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग

07 Sep 2026

Meerut: स्कूल में 13 साल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

07 Sep 2026

Meerut: बेगमपुल रैपिड रेल स्टेशन के बाहर सड़क पर बड़े-बड़े गढ्ढे दे रहे हादसों को दावत

07 Sep 2026

Meerut: जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीट्स ने दिखाया दम

07 Sep 2026

Meerut: भाजपा नेताओं को महिलाओं ने बांधी राखी, जनप्रतिनिधियों ने दिये उपहार

07 Sep 2026

VIDEO: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, महिलाओं समेत 11 लोग घायल

07 Sep 2026

शाहजहांपुर: जलभराव से परेशान लोगों ने मिश्रीपुर चौराहे पर लगाया जाम, जमकर की नारेबाजी

07 Sep 2026

वीडियो: रिकॉर्ड तोड़ बारिश से शाहजहांपुर बेहाल, 12 घंटे में 224 मिमी पानी बरसा

07 Sep 2026

पीलीभीत: जिले में खुलेगा बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का लाभ

07 Sep 2026

वीडियो: बदायूं में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

07 Sep 2026

Meerut: अंजनेय हॉस्पिटल मारपीट मामले में डॉ. पत्नी पहुंची एसएसपी ऑफिस, मयंक त्यागी की गैंगस्टर अमित मिरिंडा के साथ फोटो, बोलीं- पति पर कराया फज़ीर् मुकदमा और की मारपीट

07 Sep 2026

Meerut: "संदेशे आते हैं देशभक्ति प्रोग्राम" को लेकर जूनियर सनी देओल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

07 Sep 2026

Meerut: बागपत हादसे के घायलों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम-एसएसपी, 6 लोगों की मौत की पुष्टि की

07 Sep 2026

Meerut: नियमित रूप से दांतों की जांच कराना जरूरी: डॉ. समीर राय

07 Sep 2026

दीवार बनाने के विवाद में घर में घुसकर दंपती पर हमला किया

07 Sep 2026

हापुड़ में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन, लोग नजरबंद

07 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed