Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
ratiya fatehabad municipality removed garbage using a JCB in the presence of police; police detained 36 sanitation workers
{"_id":"6a9404aa8f15b83ac20cd23f","slug":"video-ratiya-fatehabad-municipality-removed-garbage-using-a-jcb-in-the-presence-of-police-police-detained-36-sanitation-workers-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया: नगर पालिका ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से उठाया कूड़ा, विरोध करने पर 36 सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया: नगर पालिका ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से उठाया कूड़ा, विरोध करने पर 36 सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
रतिया। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर होने के कारण शहर में लगे कचरे के ढेरों को हटाने के लिए नगर पालिका ने रविवार दोपहर 12 बजे भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच कूड़े के ढेर को जेसीबी की सहायता से उठाने का काम शुरू किया। कूड़ा उठाने का काम शुरू होते ही हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
इस दौरान मौके पर मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस पुलिस ने 36 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उन्हें शहर थाना ले गए जिसके बाद नगरपालिका सचिव शुभम कुमार की टीम द्वारा जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रालियों की मदद से शहर के करीब आठ डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा उठाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान सदर थाना प्रभारी शीशपाल, शहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी प्रवीण कुमार सहित करीब 100 पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे।
पिछले रविवार को भी किया था कूड़ा उठाने का काम
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले रविवार को भी रात दो बजे के करीब नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस बल के सहयोग से कूड़ा उठाने का काम किया था। उस दौरान भी
नगर पालिका में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने प्रशासन व सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के आगे आकर काम रोकने का प्रयास किया था।
जिसके चलते पुलिस ने मौके से विरोध कर रहे 18 महिला और 10 पुरुष कर्मचारियों सहित कुल 28 सफाई कर्मियों को हिरासत में लिया था। करीब 6 घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया था, वहीं प्रशासन ने सप्ताह बाद शहर में बढ़ रहे कूड़े के ढेर को देखते हुए फिर पुलिस बल के सहयोग से कूड़े को उठाने का काम शुरू किया। लेकिन एक बार फिर सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया।
शहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर चलाया गया अभियान के विरोध कर रहे 36 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर शहर थाना भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।