Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Municipal Council Secretary in Fatehabad steps out personally to collect garbage; striking employees create a ruckus.
{"_id":"6a910aaf6a331c8b460b7c4e","slug":"video-municipal-council-secretary-in-fatehabad-steps-out-personally-to-collect-garbage-striking-employees-create-a-ruckus-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में कचरा उठाने खुद निकले नगर परिषद सचिव, हड़ताली कर्मचारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में कचरा उठाने खुद निकले नगर परिषद सचिव, हड़ताली कर्मचारियों ने किया हंगामा
शहर में डोर टू डोर कचरा उठान व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शुक्रवार को नगर परिषद सचिव खुद कचरा उठाने वाली गाड़ी लेकर सड़क पर उतर गए। नगर परिषद की टीम जैसे ही कचरा उठाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंची, वहां हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कचरा उठान में लगी पांच गाड़ियों को जब्त कर लिया।
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 23 दिन से जारी है। हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने डोर टू डोर कचरा उठान दोबारा शुरू कराने का प्रयास किया। इसके लिए पुलिस सुरक्षा भी मांगी गई थी।
शुक्रवार सुबह नगर परिषद सचिव गोविंद स्वयं कचरा उठाने वाली गाड़ी लेकर निकले। मिनी बाईपास पर कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। हड़ताली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक नगर परिषद को सफाई व्यवस्था से संबंधित काम कर्मचारियों के माध्यम से ही करवाना चाहिए।
विरोध के दौरान कर्मचारियों ने पांच कचरा उठान वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। इससे मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। नगर परिषद अधिकारियों ने पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।