Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Krishna Janmashtami celebrated with great enthusiasm at Shiv Nandi Gaushala in Tohana; a cake made of 101 cow-milk-based sweets was cut.
{"_id":"6a9bbf891ebf39233d09da2b","slug":"video-krishna-janmashtami-celebrated-with-great-enthusiasm-at-shiv-nandi-gaushala-in-tohana-a-cake-made-of-101-cow-milk-based-sweets-was-cut-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में शिव नंदी गौशाला में धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी, 101 गौ मिष्ठान केक काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में शिव नंदी गौशाला में धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी, 101 गौ मिष्ठान केक काटा
शिव नंदी गौशाला में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कान्हा के जन्मोत्सव का आनंद लिया।
गौशाला संयोजक धर्मपाल सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शाम साढ़े छह बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता से हुई। हर्बल फिटनेस क्लब के युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर मटकी फोड़ी और 2100 रुपये का इनाम जीता। युवाओं ने यह राशि गौमाता को दान कर दी।
समारोह में झूला उत्सव, यशोदा माता द्वारा माखन निकालने की झांकी और कान्हा के गौ-प्रेम को दर्शाती प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यमुनानगर से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं के लिए खीर के प्रसाद की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर हरे चारे, गुड़, दलिया और आटे से बने 101 गौ मिष्ठान केक काटे गए। रात्रि 12 बजे माखन-मिश्री व दूध से बना विशेष केक काटकर श्रीकृष्ण जन्म मनाया गया। कार्यक्रम ने भक्ति, संस्कृति और गौसेवा का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।