Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: 'Sarv Karamchari' (All-Employee Union) and other social organizations come out in support of municipal employees.
{"_id":"6a9ee11b63c29ef14704462b","slug":"video-fatehabad-sarv-karamchari-all-employee-union-and-other-social-organizations-come-out-in-support-of-municipal-employees-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: नगरपालिका कर्मचारियों के समर्थन में उतरे सर्व कर्मचारी व अन्य सामाजिक संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: नगरपालिका कर्मचारियों के समर्थन में उतरे सर्व कर्मचारी व अन्य सामाजिक संगठन
फतेहाबाद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को नगरपालिका कर्मचारियों के समर्थन में कर्मचारी, किसान, मजदूर, नौजवान और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग एकजुट हुए। प्रदर्शनकारियों ने शहर में रोष मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद लघु सचिवालय के सामने हरियाणा सरकार का पुतला फूंका गया।
इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजपाल ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि कर्मचारियों की मांगों को लेकर लगातार उन्हें गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री विपुल गोयल और कृष्ण बेदी की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि कर्मचारियों की 13 मांगें मान ली गई हैं, लेकिन कर्मचारियों को अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कौन-कौन सी मांगें स्वीकार की गई हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों के साथ वार्ता कर इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की जाए। राजपाल ने चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में सर्व कर्मचारी संघ की ओर से सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर बड़ी महारैली की जाएगी। इसी महारैली में आंदोलन की आगामी रणनीति भी तय की जाएगी। नई भर्ती के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकारें पहले भी कर्मचारी आंदोलनों को कमजोर करने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाती रही हैं, लेकिन कर्मचारी संगठनों ने कभी संघर्ष से पीछे हटकर समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।