{"_id":"6a9c0732871fbf0e2b0e2988","slug":"video-employees-burnt-copies-of-esma-at-the-irrigation-ministers-residence-in-bhiwani-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में सिंचाईमंत्री के आवास पर कर्मचारियों ने फूंकी एस्मा की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में सिंचाईमंत्री के आवास पर कर्मचारियों ने फूंकी एस्मा की प्रतियां
भिवानी। हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को झाड़ू प्रदर्शन किया। इस दौरान वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एस्मा (आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम) की प्रतियां भी फूंकी। साथ ही कहा कि सरकार दमनकारी नीतियों को छोड़कर बातचीत से इस हड़ताल को समाप्त करवाए।
विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेता पुरुषोत्तम दानव, अग्निशमन कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अजय श्योराण, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मास्टर सुमेर आर्य ने कहा कि पिछले 31 दिन से नगर परिषद के कर्मचारियों व अग्निशमन के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। अब सरकार जबरन काम पर वापस लौटाने के लिए एस्मा लगा रही है। इससे कर्मचारी डरने वाले नहीं है। उल्टा हड़ताल को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। एस्मा कानून का कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसलिए वे झाड़ू प्रदर्शन करते हुए भिवानी में मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने एस्मा कानून की प्रतियां फूंकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।