{"_id":"6aa180796e6000c0670cdb57","slug":"video-permanent-solution-for-257-waterlogging-points-in-gurugram-to-be-based-on-iit-gandhinagar-report-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में 257 जलभराव पॉइंट: आईआईटी गांधी नगर की रिपोर्ट पर होगा स्थायी समाधान, देखें ये खास रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में 257 जलभराव पॉइंट: आईआईटी गांधी नगर की रिपोर्ट पर होगा स्थायी समाधान, देखें ये खास रिपोर्ट
शहर में मॉनसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आईआईटी गांधी नगर ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में शहर में 257 ऐसे पॉइंट चिह्नित किए गए हैं जहां हर साल जलभराव होता है। जापानी सलाहकार कंपनी निपॉन कोइ के साथ मिलकर इस रिपोर्ट के आधार पर काम किया जाएगा। इसका उद्देश्य बारिश के पानी को भूमिगत करने और नूंह की तरफ निकालने की योजना बनाना है।
सिविक एजेंसियां इस रिपोर्ट के आधार पर शहर में चार मुख्य पॉइंट पर काम करेंगी। इन प्रयासों से जल निकासी का स्थायी समाधान खोजने का प्रयास किया जाएगा। एक माह के भीतर इन योजनाओं का असर दिखने लगेगा। अधिकारी पीसी मीणा ने मंगलवार को इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके हैं। उन्होंने भविष्य में बनने वाली सड़कों, सरफेस ड्रेन और मेनहोल सहित सभी प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर की जीआईएस टैगिंग करवाने के निर्देश दिए। इससे हर कार्य की लोकेशन और स्थिति का डिजिटल रेकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब किसी भी बड़े काम को सीधे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। रिपोर्ट में स्क्रीनिंग, सेटिंग, फिल्ट्रेशन और वॉटर क्वालिटी पर काम करने की आवश्यकता बताई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।