{"_id":"6a56d80e34dcbb285a0b2dea","slug":"youths-bathing-at-tirathgarh-waterfall-beaten-with-sticks-incident-goes-viral-on-social-media-bastar-news-c-1-1-noi1494-4503445-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: तीरथगढ़ वाटरफॉल पर सैलानियों से गाली-गलौज और मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: तीरथगढ़ वाटरफॉल पर सैलानियों से गाली-गलौज और मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जगदलपुर शहर से 40 किमी दूर स्थित तीरथगढ़ वाटरफॉल में नहा रहे युवकों को कुछ लोगों के द्वारा डंडे से मारने के साथ ही गाली गलौज भी दिया जा रहा है। फिलहाल किस कारण से युवकों के साथ मारपीट किया गया है। इसकी जानकारी अब तक नहीं लगी है, लेकिन इसका वीडियो तेजी से वायरल हो चुका है। मामले की जानकारी लगते ही जांच भी शुरू कर दी गई है।
तीरथगढ़ जलप्रपात को देखने के लिए ना सिर्फ छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों से लोग आते हैं बल्कि विदेशों से भी पर्यटकों की भीड़ आती है। इस 50 फीट ऊंचे वाटरफॉल की खूबसूरती सफेद बहते पानी लोगों को अपनी खूबसूरती की ओर आकर्षित करती है।
दो दिन पहले एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। जिसमें कुछ युवा नीचे से ऊपर पत्थरों पर चढ़कर नहा रहे थे कि अचानक से कुछ लोग हाथों में डंडा लेकर आकर वहां पर नहा रहे युवकों के साथ गाली गलौज करने के साथ ही डंडे से मारपीट करने लगते हैं। इस घटना के बाद वहां मौजूद कुछ युवकों के द्वारा इस मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। फिलहाल इस बात की जानकारी अब तक नहीं लगी है कि किस कारण से मारपीट किया गया है और मारपीट करने वाले लोग कौन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।