Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
dj-equipment-theft-6-accused-arrested-within-24-hours-1-40-lakh-goods-recovered
{"_id":"6a8d85b9a14352c80902c145","slug":"dj-equipment-theft-6-accused-arrested-within-24-hours-1-40-lakh-goods-recovered-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4648891-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"चोरी का डीजे सामान बेचने ग्राहक तलाश रहे थे छह आरोपी: पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा, 1.40 लाख का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का डीजे सामान बेचने ग्राहक तलाश रहे थे छह आरोपी: पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा, 1.40 लाख का माल बरामद
जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना पुलिस ने डीजे उपकरण चोरी के मामले में तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.40 लाख रुपये का चोरी गया डीजे सामान और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया है। आरोपी चोरी के सामान को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक, पैधारकोसा निवासी सुदर्शन यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर डीजे उपकरण चोरी कर लिए। चोर मौके से तीन एम्प्लीफायर, चार साउंड बॉक्स, एक डीजे मिक्सर और एक एचपी गैस सिलेंडर ले गए थे। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये आंकी गई।
ग्राहक की तलाश में निकले थे आरोपी
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश में जुट गई। इसी दौरान 25 अगस्त को पुलिस को मोबाइल के जरिए सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का डीजे सामान पिकअप CG 10 BG 9773 में लेकर कुटीघाट के पास ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस की टीम ने इलाके में घेराबंदी की। कुछ देर बाद मुलमुला से बिलासपुर की ओर जा रहे पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में चालक समेत छह लोग सवार थे। तलाशी के दौरान पिकअप से चोरी किया गया पूरा डीजे सामान बरामद हो गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अमर टंडन (24), विनय सांडिल्य (21), संदीप तिवारी (23), इंदल उर्फ इंद्र गुलेरी (25), नीरज पाटले (22) और मनीष सिंह बलदेव (22) को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 366/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।