फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Water levels rising in dams; 4,000 cusecs of water released from two gates of Gangrel Dam.

गंगरेल में 96% से ज्यादा पानी: दो गेटों से छोड़ा जा रहा चार हजार क्यूसेक पानी; महानदी किनारे अलर्ट

Wed, 02 Sep 2026 05:02 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 05:02 PM IST
Water levels rising in dams; 4,000 cusecs of water released from two gates of Gangrel Dam.
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश और जलाशयों में बढ़ती पानी की आवक को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। गंगरेल जलाशय में जलभराव 96.17 प्रतिशत तक पहुंच गया है। लगातार हो रही आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने गंगरेल के दो गेट खोलकर करीब चार हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है। महानदी में पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

जल संसाधन विभाग के मुताबिक गंगरेल जलाशय में इस समय करीब 4,342 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। वहीं मुरूमसिल्ली जलाशय 98.49 प्रतिशत भर चुका है और यहां 745 क्यूसेक पानी पहुंच रहा है। दुधावा जलाशय में 83.56 प्रतिशत जलभराव के साथ 1,178 क्यूसेक तथा सोढ़ुर जलाशय में 69.25 प्रतिशत जलभराव के साथ 167 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई है।

गंगरेल से छोड़ा जा रहा पानी रुद्री बैराज पहुंचेगा। यहां से करीब 2,000 क्यूसेक पानी महानदी मुख्य नहर और करीब 2,000 क्यूसेक पानी महानदी में प्रवाहित किया जा रहा है। नदी में पानी बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के गांवों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिलेवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जलाशयों में पानी की आवक और मौसम को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है। महानदी सहित नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोग जलस्तर बढ़ने पर तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। तेज बहाव वाले पानी, नदी, नाले या जलभराव वाले रास्तों को पार करने का जोखिम न उठाएं।

कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, नगरीय निकाय और संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से नदी किनारे बसे गांवों में मुनादी और स्थानीय सूचना तंत्र के जरिए ग्रामीणों को जलस्तर की जानकारी देने तथा जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है।

प्रशासन ने निचले और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, राहत-बचाव दलों की तैयारी और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। ग्राम स्तर पर कोटवार, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय अमले को अलर्ट रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर भरोसा न करें और आधिकारिक चेतावनियों का पालन करें। बाढ़ या जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारी या ग्राम पंचायत को सूचना दें, ताकि समय रहते राहत और बचाव की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जींद में बढ़ती महंगाई को देखते हुए मजदूरों की दिहाड़ी तय, कम दिहाड़ी पर काम करने पर लगेगा जुर्माना

02 Sep 2026

वीडियो: लॉटरी व्यवस्था के विरोध में विधानसभा परिसर में गरजा भाजपा विधायक दल

02 Sep 2026

बरेली: मुठभेड़ के बाद छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

02 Sep 2026

फरीदकोट में शिअद (पुनर सुरजीत) ने अमनइंद्र सिंह बन्नी बराड़ को बनाया हलका इंचार्ज

VIDEO: SBI ग्राहक सेवा केंद्र में लाखों की चोरी! चोरों ने चटकाए ताले, 1 लाख से ज्यादा नकदी-लैपटॉप पार

02 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: चंबल से निकल कर रात में कोटेदार की दुकान तक पहुंचा मगरमच्छ, पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा

02 Sep 2026

VIDEO: जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम के आवास पर किया प्रदर्शन, सुनी गई समस्या, दिलाया भरोसा

02 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: ललही छठ पर्व आज, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए माताओं की पूजा

02 Sep 2026

VIDEO: जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आगाज, 288 महिला खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

02 Sep 2026

VIDEO: नहर में मिला 40 वर्षीय युवक का शव, मंगलवार सुबह से था लापता

02 Sep 2026

सोलन: शमलेच में पलटी सेब से भरी पिकअप, पेटियां सड़क पर बिखरीं, चालक सुरक्षित

02 Sep 2026

ऊना: घर-घर जाकर बताईश्री सिद्ध बाबा बालक नाथ की गाथा, गोगा नवमी तक चलेंगे कार्यक्रम

02 Sep 2026

हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, मवेशी को बचाने में दो कारों की भिड़ंत

02 Sep 2026

मंडी: विधायक प्रकाश राणा बोले- युवाओं को नौकरी देने के साधन नहीं तो सच बताए सरकार, जारी हो श्वेत पत्र

02 Sep 2026

वीडियो: मंडी के बिंद्रावणी में बन रही उत्तरी भारत की पहली ओवरहेड एलिवेटेड रोटरी

02 Sep 2026

सिरमौर: भारी बारिश और भूस्खलन से नेहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग बाधित

02 Sep 2026

VIDEO: अयोध्या: एनएच- 27 पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से डीसीएम ने मारी टक्कर, 28 लोग थे सवार

02 Sep 2026

बहादुरगढ़ में कूड़ा उठाने पहुंची प्रशासन की टीम, सफाई कर्मचारियों से झड़प, लाठीचार्ज का आरोप

फतेहाबाद में दूसरे दिन भी डोर-टू-डोर कचरा उठान जारी, टोहाना में सफाई कर्मचारियों का उल्टा झाड़ू कर प्रदर्शन किया

02 Sep 2026

मोहाली में किसानों का मोर्चा, जमीन पर सोकर गुजारी रात

02 Sep 2026

उज्जैन: पंचामृत अभिषेक के बाद दिव्य रूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पण के साथ गूंजा जय श्री महाकाल

02 Sep 2026

Meerut: भारत विकास परिषद ने कराई ''भारत को जानो'' अखिल भारतीय लिखित प्रतियोगिता, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

02 Sep 2026

Meerut: पांच घंटे चली किसानों और कमिश्नर की वार्ता, नहीं बनी सहमति, सुबह फिर होगी वर्ता, पूरी रात चला धरना और रागिनी

02 Sep 2026

Meerut: नहीं उठा शहर से कचरा, सूरजकुंड डिपो में खड़ी रहीं कूड़े से भरी गाड़ियां

02 Sep 2026

Meerut: मेरठ बंद से एक रात पहले प्रदर्शन को लगाया टेंट, पुलिस ने हटवाए पर्दे, नोकझोंक

02 Sep 2026

कानपुर: नाला ओवरफ्लो होने से जलभराव, बढ़ी लोगों की मुश्किलें

01 Sep 2026

कानपुर: खुले नाले में जा घुसी कार, एक युवक व युवती थे सवार

01 Sep 2026

कानपुर: जान देने के लिए नाले में कूदा युवक, पुलिस ने बचाई जान

01 Sep 2026

एमएनएनआईटी में हिंदी माह 2026 का शुभारंभ

01 Sep 2026

हिंदी माह 2026 में व्याख्यान देते प्रमोद कुमार द्विवेदी सहायक निदेशक (राजभाषा) मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद

01 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed