फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Araria Police Bust Cyber Fraud Gang, Four Arrested; ₹2.20 Lakh Cash, 58 SIM Cards and Biometric Devices Seized

बिहार: साइबर ठगी के अड्डे पर पुलिस का छापा, 58 सिम और 2.20 लाख कैश के साथ 4 गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 08:47 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 08:47 AM IST
Araria Police Bust Cyber Fraud Gang, Four Arrested; ₹2.20 Lakh Cash, 58 SIM Cards and Biometric Devices Seized

साइबर अपराधियों के खिलाफ अररिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड संख्या-09 में छापेमारी की। पुलिस ने एक नव-निर्मित भवन के फ्लैट में कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के कथित गिरोह का खुलासा किया है। मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 2 लाख 20 हजार रुपये नकद, 58 सक्रिय सिम कार्ड, चार मॉडिफाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक आई-स्कैनर, पांच मोबाइल फोन, सात एटीएम कार्ड और एक बैंक पासबुक बरामद की गई है।

गुप्त सूचना पर फ्लैट में छापेमारी

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को साइबर थाना अररिया को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड संख्या-09 में इंडियन गैस एजेंसी के पीछे स्थित एक नव-निर्मित भवन के फ्लैट में कुछ युवक संदिग्ध तकनीकी उपकरणों के जरिए संगठित साइबर अपराध कर रहे हैं। सूचना वरीय अधिकारियों को देने के बाद साइबर थाना की विशेष टीम ने बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही कुछ युवक भागने की कोशिश करने लगे। टीम ने घेराबंदी कर चार युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद फ्लैट की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में सिम कार्ड और साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जाने वाले तकनीकी उपकरण बरामद किए गए।

AePS से खातों से रकम निकालने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे सुनसान और नव-निर्मित भवनों को अपना ठिकाना बनाकर अवैध तरीके से जुटाए गए डेटा का इस्तेमाल करते थे। आरोपियों द्वारा मॉडिफाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर और आई-स्कैनर की मदद से आधार सक्षम भुगतान प्रणाली यानी AePS और अन्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए लोगों के बैंक खातों से उनकी जानकारी के बिना रकम निकालने की बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार (23), पिता प्रमोद कुमार साह, निवासी बसैठी वार्ड संख्या-10, थाना बौसी, अररिया; मनीष कुमार (20), पिता दिनेश साहनी, निवासी अजवा वार्ड संख्या-01, थाना महलगांव, अररिया; शशिकांत शर्मा (20), पिता कुन्दन शर्मा, निवासी किशनपुर वार्ड संख्या-06, थाना अररिया; और नौशेर वान आदिल (26), पिता शोएब आलम, निवासी खलीलाबाद वार्ड संख्या-25, थाना अररिया के रूप में हुई है।

58 सक्रिय सिम, 7 एटीएम कार्ड और नकदी बरामद

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 2 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किए। सभी नोट 500 रुपये के बताए गए हैं। इसके अलावा चार मॉडिफाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक आई-स्कैनर, पांच मोबाइल फोन, 58 सक्रिय सिम कार्ड, नौ खाली सिम कवर, सात बैंकों के एटीएम कार्ड और एक बैंक पासबुक बरामद की गई। बरामद 58 सक्रिय सिम कार्ड में 49 जियो और नौ एयरटेल के बताए गए हैं। एक ही जगह से इतनी बड़ी संख्या में सिम कार्ड, बायोमेट्रिक उपकरण, एटीएम कार्ड और नकदी मिलने के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है।

अन्य लोगों और साइबर नेटवर्क की भी जांच

इस मामले में साइबर थाना अररिया में कांड संख्या 38/2026, दिनांक 14 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 121(1), 338, 336(3), 340(2), 3(5) और आईटी एक्ट की धारा 66(सी) व 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही साइबर अपराध के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हालांकि, मामले में अंतिम निष्कर्ष पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

पुलिस ने लोगों को किया सावधान

अररिया पुलिस ने आम लोगों से साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी गैर-मान्यता प्राप्त सीएसपी, कियोस्क या संदिग्ध व्यक्ति के पास अपना फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन नहीं कराएं। पुलिस ने आधार कार्ड के बायोमेट्रिक्स को यूआईडीएआई पोर्टल या एमआधार मोबाइल ऐप के जरिए लॉक रखने और जरूरत पड़ने पर ही अनलॉक करने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के साथ वित्तीय साइबर फ्रॉड होता है तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला

15 Sep 2026

VIDEO: मोस्टा देवता और महाकाली का आशीर्वाद लेने पहुंचे हजारों लोग, विधि-विधान से उठा डोला

15 Sep 2026

VIDEO: चंपावत के विकास की भावी दिशा पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श

15 Sep 2026

VIDEO: 30 साल पुरानी पेयजल व सीवर लाइन को बदलने के निर्देश

15 Sep 2026

VIDEO: कबड्डी और खो-खो में न्याय पंचायत कुंडेश्वरी मारी बाजी

विज्ञापन

VIDEO: गणेश महोत्सव में भजनों की धूम, भावविभोर हुए श्रद्धालु

15 Sep 2026

VIDEO: गणेश प्राकटय महोत्सव में गणेश जी को माला पहनाने नाचते गाते लाए भक्त

15 Sep 2026
विज्ञापन

बीके अस्पताल में सुरक्षा कर्मी बिना वर्दी ड्यूटी पर

15 Sep 2026

बहुत गर्म खाने-पीने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

15 Sep 2026

हाथरस में आयुष चिकित्सकों ने मानदेय बढ़ाने को सौंपा ज्ञापन

15 Sep 2026

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, मचा कोहराम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पांचवें स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन

15 Sep 2026

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, मचा कोहराम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

कानपुर: लाल बंगला में गणेश महोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा

15 Sep 2026

मुजफ्फरनगर: गालियां देने पर वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटा, कुछ देर बाद घर में मिला शव

15 Sep 2026

ग्रेप लागू होने से पहले नगर निगम ने शुरू की तैयारी

15 Sep 2026

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर मंत्री गौरव गौतम ने की समीक्षा बैठक

15 Sep 2026

खुले सीवर में गिरी 4 साल की बच्ची दीपांशी की मौत

15 Sep 2026

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: कल्याण के दोस्त ने नहीं रुकने के पीछे की बताई वजह

15 Sep 2026

गणेश महोत्सव में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की शिरकत

15 Sep 2026

कानपुर: रमेश अवस्थी बोले- नवरात्रि से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

15 Sep 2026

जालंधर कोर्ट परिसर की छत से दो बदमाशों ने लगाई छलांग, टूटी टांगों में कोर्ट में पेशी

15 Sep 2026

VIDEO: गणेश महोत्सव में बही भक्ति की धारा, प्रस्तुत किए गए भजन

15 Sep 2026

VIDEO: मगन बिहारी हत्याकांड: विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मृतक की पत्नी को सौंपा दो लाख का चेक

15 Sep 2026

सीएसजेएमयू के रेडियोलॉजी छात्र ने दी जान, महिला मित्र ने छात्र के पिता को फोन कर कही थी अपमानजनक बात

15 Sep 2026

वीडियो: फतेहपुर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन, जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

15 Sep 2026

गांव गुराना में 18 वर्षीय युवती की मौत का मामला: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम, परिजनों ने देर शाम दफनाया; पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार

15 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed