फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tree plantation carried out at KL DAV College

Roorkee News: केएलडीएवी महाविद्यालय में किया पौधरोपण

Sun, 01 Nov 2026 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tree plantation carried out at KL DAV College
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रुड़की चैप्टर की ओर से केएलडीएवी महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सहजन, कचनार, जामुन, कमरख, अमलतास और चांदनी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में शहर के चिकित्सक डॉ. राजेंद्र पाल, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. एनडी अरोड़ा, डॉ. सुधीर चौधरी और डॉ. आलोक ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ ऊर्जा संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम संयोजक एवं वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मंजुल धीमान ने पेड़-पौधों को ईश्वर तुल्य बताते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह ने चिकित्सकों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। पौधों की व्यवस्था में वेलनेस फार्मा के सतीश धीमान और गुड्डन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. तनवीर आलम, डॉ. शशि त्यागी, मुदित गर्ग, रनतेज सिंह, किशनपाल और शुभम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed