फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Complete the auction process soon and ensure payment to the farmers: JM

नीलामी प्रक्रिया जल्द पूरी कर किसानों का भुगतान कराएं : जेएम

Sun, 01 Nov 2026 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Complete the auction process soon and ensure payment to the farmers: JM
महापंचायत के दौरान निर्धारित की गई बैठक के तहत भारतीय किसान यूनियन रोड़ के पदाधिकारी एवं किसानाें के साथ शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने वार्ता की। इस दौरान लिब्बरहेड़ी में जर्जर पुल के नवनिर्माण की मांग पर यूपी सिंचाई विभाग से एनओसी के लिए पत्र भेजा गया। साथ ही इकबालपुर शुगर मिल की नीलामी प्रक्रिया जल्द शुरू कर बकाया भुगतान जारी कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने स्मार्ट मीटर लगाने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि इकबालपुर शुगर मिल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई है। मिल का दोबारा संचालन किया जाए। सरकार इसे अपने हाथ में लेकर संचालित करे। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश लोहान ने कहा कि सरकारी विभागों के अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जिससे किसानों में रोष है। बैठक में किसानों ने राशन कार्ड तत्काल बनाए जाने, बारिश में खराब हुई फसलों का शीघ्र मुआवजा दिए जाने, एनएचएआई से खराब पड़ी हाईवे की सर्विस लेन को तुरंत ठीक करवाए जाने, भंगेड़ी में जमीन की पैमाइश कराए जाने आदि की मांगे रखी गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि किसानों की कुछ मांगें शासन स्तर से संबंधित थीं जिन्हें शासन को भेज दिया गया है। बैठक में पदम सिंह रोड़ के अलावा राकेश लोहान, संजीव कुशवाह, मोनू मलिक, सेठपाल, नरेश, संजय प्रधान, छोटा, अर्जुन, नितिश, मतलूब, कारी शहजाद, अनीस प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed