फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   30 shops and houses near Anchal Dairy face the threat of demolition

Pauri News: आंचल डेयरी के पास 30 दुकानों-मकानों को हटाने का खतरा

Wed, 28 Oct 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 28 Oct 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
30 shops and houses near Anchal Dairy face the threat of demolition
फोटो -
विज्ञापन

एनएच की ओर से लगाए जा रहे हैं निशान
प्रभावित लोगों ने एनएच के अधिकारियों से लगाई राहत की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। आंचल डेयरी के निकट एनएच और गदेरे से लगी दुकानों व मकानों को हटाने की कार्रवाई की आशंका से प्रभावित लोगों में चिंता बढ़ गई है। बुधवार को प्रभावित लोगों ने एनएच श्रीनगर डिवीजन के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई से राहत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि करीब 30 दुकानें और मकान चिह्नित किए गए हैं जिससे कई परिवारों की आजीविका और आवास का संकट खड़ा हो सकता है।

व्यापार सभा अध्यक्ष अनुज जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निशांत कंडारी के नेतृत्व में संबंधित लोगों ने अधिशासी अभियंता से वार्ता कर कहा कि कि क्षेत्र में वर्ष 1994 से बनी दुकानों और मकानों को हटाने के लिए निशान लगाए जा रहे हैं। इससे करीब 30 दुकानें और मकान प्रभावित होने की आशंका है। कार्रवाई होने पर इनसे जुड़े परिवारों के सामने रोजी-रोटी और आवास का संकट खड़ा हो सकता है। कहा कि दुकानों और मकानों से कई परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। ऐसे में इन्हें हटाने से पहले संबंधित परिवारों की स्थिति और उनके हितों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने एनएच के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए सभी पक्षों को सुनने और उचित निर्णय लेने की मांग की है। वहीं अधिशासी अभियंता राजवीर चौहान ने कहा कि जो भी अतिक्रमण की जद में होगा उसे हटाया जाएगा। इस संबंध में पूर्व में भी इन लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। पुन: चिह्नित कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस मिलने के निर्धारित समय के बाद कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में कपिल रावत, चरण सिंह, मुकेश, ताजबर सिंह, अंकित रावत, विपिन चंद्र, शिव प्रसाद ममगाईं, मुधसूदन सेमवाल, राजेंद्र सिंह, लद्वमी देवी, रमेश, नवाजिस, निशांत कंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed