फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students of non-government schools should also be given tablets.

Kotdwar News: अशासकीय स्कूलों के छात्रों को भी दिए जाएं टैबलेट

Sun, 11 Oct 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 11 Oct 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Students of non-government schools should also be given tablets.
कोटद्वार। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने राजकीय विद्यालयों में 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को ही टैबलेट की धनराशि देने के शासनादेश का विरोध किया। संघ ने सरकार से शासनादेश में संशोधन कर अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी नॉलेज बैंक योजना के तहत टैबलेट उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई। कहा कि 18 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा में जारी शासनादेश में केवल राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से टैबलेट की धनराशि देने का प्रावधान किया गया है। इससे अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि अशासकीय विद्यालयों में बड़ी संख्या में गरीब, मध्यमवर्गीय और प्रतिभावान विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के तहत चयनित 140 मेधावी विद्यार्थियों और बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट सूची में भी इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा, महामंत्री डॉ. महावीर सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष जितेंद्र पुंडीर, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय रावत, अजय बिष्ट, डाॅ. अनिल शर्मा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed