फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Provide connections to hotels and huts only after laying the new drinking water pipeline.

Kotdwar News: नई पेयजल लाइन बिछाने के बाद ही होटल-हटों को दें कनेक्शन

Thu, 24 Sep 2026 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 24 Sep 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Provide connections to hotels and huts only after laying the new drinking water pipeline.
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र की ग्रामसभा पुलिंडा के ग्रामीणों ने गांव में नई पेयजल लाइन बिछाने के बाद ही होटल और हटों को पेयजल कनेक्शन देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा पेयजल योजना गांव की जरूरत पूरी नहीं कर पा रही है। ऐसे में नए कनेक्शन दिए जाने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान दीपक सिंह नेगी की अगुवाई में ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल के माध्यम से एसडीएम को संबोधित ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिंडा में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कोई प्राकृतिक जलस्रोत नहीं है। वर्तमान में नजदीकी ग्राम धूराताल से 8 किमी. लंबी पेयजल लाइन के माध्यम से आपूर्ति होती है। इसी पानी का इस्तेमाल धूराताल गांव में सिंचाई के लिए भी किया जाता है।
विज्ञापन

गर्मियों में करीब एक इंच की पाइपलाइन में पानी का प्रवाह घटकर आधा इंच तक रह जाता है जिससे पुलिंडा गांव के चार तोकों और राजस्व ग्राम गोजटा में भी योजना से पानी पहुंचता है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलरों ने करीब 15 छोटे हट बनाए हैं और अब उन्हें आवासीय भवन बताकर कनेक्शन मांगे जा रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में पूनम देवी, बीना देवी, महेश्वरी देवी और सुनीता देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed