Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uttarakhand BJP State executive committee meeting begins Rajnath Singh to attend

हरिद्वार: चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- हैट्रिक बनाएगी भाजपा, नौ मंत्र साधे

Sun, 22 Nov 2026 05:19 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 22 Nov 2026 05:19 PM IST
सार

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहले दिन पार्टी ने अपने सातों मोर्चों को एक-एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया था। आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बैठक में पहुंचेंगे। बैठक में 65 पार के लक्ष्य पर मंथन होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP State executive committee meeting begins Rajnath Singh to attend
भाजपा की बैठक में राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में बूथ से लेकर मंडल और जिला स्तर तक के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनआशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने की योजना पर भी चर्चा होगी। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे।वह आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षित जीत का मंत्र देंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ के संगठन व सरकार में काम करने के उनके लंबे अनुभव से प्रदेश भाजपा को जीत के लिए मार्गदर्शन मिलेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी कार्य समिति में शामिल हैं।

विज्ञापन

उत्तराखंड में तीसरी बार भी सरकार बनेगी- राजनाथ

रक्षामंत्री ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि मैं शीश झुकाकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। मैं चार दिन से जापान में था। लेकिन संगठन के नेता राम माधव का आदेश हुआ, इसलिए आना पड़ा। उत्तराखंड आने पर बहुत सुखद अनुभूति होती है। यहां आने पर मुझे शांति का भाव पैदा होता है । दूसरा भाव लंबे समय से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं से मिलने की प्रसन्नता का भाव पैदा होता है। तीसरा भाव उपलब्धि और संतोष का भाव पैदा होता है। उत्तराखंड में लगातार दो बार सरकार बनेगी, यह हम नहीं सोचते थे, लेकिन आप सब कार्यकर्ताओं का भाव देखकर लगता है कि हम फिर सरकार बनाने में सफल होंगे। उत्तराखंड में हमारी सरकार बनेगी, इसका पूर्ण भाव मेरे अंदर पैदा हो रहा है। इस आयोजन को मैं साधारण आयोजन नहीं मानता। यह संकल्प लेने का दिन है। एक बार फिर हम मजबूत और घुसपैठियों को भगाने वाली सरकार बनाएंगे। कहा कि एक देश, दो विधान नहीं चलेगा, यह बात हमारे नेता ने कही थी। एकात्म मानववाद सामान्य विषय नहीं है। एकात्म मानव के दर्शन पर हमारी पार्टी चल रही है। संगठन और विचारधारा के अभाव में कोई भी पार्टी कमजोर होती है। जहां कल्पना नहीं थी, आज भाजपा वहां भी विकास कर रही है। सत्ता रहे या जाए, हम अपने विचारों से कोई समझौता नहीं करते। हमारा मूल्यांकन इस आधार पर होना चाहिए कि हम अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य करने में कितना सफल रहे। भाजपा को चुनाव हारना मंजूर है, लेकिन विचारधारा से समझौता करना मंजूर नहीं है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Uttarakhand BJP State executive committee meeting begins Rajnath Singh to attend

राजनाथ ने नौ 'मंत्र' साधे

1. आपको समझना होगा कि भाजपा का बल संगठन है। भाजपा का बल सरकार नहीं है। यह बल तभी बना रहता है जब बात होती रहती है। 
हर कार्यकर्ता को यह एहसास होना चाहिए।
2. जनप्रतिनिधि के लिए सबसे बड़ी चीज जनता का भरोसा होता है। यह हर हाल में बना रहना चाहिए।
3. आज के डिजिटल युग में संवाद के नए तरीके हैं। उनसे लोगों से जुड़े रहें। आपके पास मोबाइल है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल हवा का रुख समझने में करें। किसी पर व्यक्तिगत हमला न करें। 
4. प्रधानमंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी हो रही है, लेकिन हम उनकी भाषा में जवाब नहीं देंगे।
5.  राहुल गांधी उस पर ताली बजाते रहे। क्या इनके हाथ में सत्ता जानी चाहिए। किसी विदेशी आदमी के द्वारा प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करवाना बहुत गलत है। युवाओं को साथ जोड़ना हमारी ताकत है।
6. विपक्ष की झूठी बातों को तथ्यों के आधार पर खंडन करें। तथ्यों में पैनी धार होती है। 
7. मोदी मिशन के बारे में सबको बताइए। साढ़े 12 साल जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की कहानी है। 
 8. राजनीति में नैतिकता और अनुशासन बनाए रखें। नीचे का कार्यकर्ता ऊपर देखता हूं। हम दूसरे दलों से इसी कारण अलग हैं।  
9. संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की एकता में होती है।  इसे यह मिला, उसे नहीं मिला। इस पर मन मुटाव नहीं होना चाहिए। 

वैश्विक स्तर पर भारत के विकास की चर्चा  होती है

सीएम धामी ने कहा कि चुनाव बेहद करीब है। यहां से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। राजनाथ सिंह के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने से लेकर अब तक उत्तराखंड को लाभ मिलता रहा है। पहले देश में घोटालों की चर्चा होती थी, अब वैश्विक स्तर पर भारत के विकास की चर्चा होती है। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां हमने कार्य नहीं किया हो। महिलाओं को लखपति दीदी बनाना, उनके विपणन को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कार्य हुए हैं। युवाओं को 35 हजार के करीब नौकरी दी गई हैं। कहीं नकल का कोई मामला नहीं आया है। खेल क्षेत्र में युवाओं के लिए बहुत कुछ किया गया है। ऑनलाइन कोचिंग देकर छात्रों के लिए कार्य किया। सैनिकों की शहादत के बाद मिलने वाली राशि को बढ़ाया। उन्होंने देश के पहले गांवों की चर्चा की।  कहा कि ऐसे करीब 200 गांवों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का पहला गांव कहकर सम्मान दिया। उनका विकास किया गया है। डबल इंजन की सरकार का असर है कि अब दिल्ली हमसे दूर नहीं है। अब 2.5 घंटे में हम दिल्ली पहुंच रहे हैं। लिपुलेख तक सड़क बनने के बाद अब कैलाश के दर्शन आसानी से हो रहे हैं। किशाऊ बांध का पानी सबको मिलेगा।  यमुना की सफाई की योजना बहुत समय से चल रही थी। स्टार्ट अप उत्तराखंड में निवेश कर रहे हैं। खेती और किसानों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कार्य किया गया है। विपक्ष झूठ बोलकर भ्रम पैदा कर रहा है, हम जमीन पर कार्य कर रहे हैं।  कुंभ के लिए तैयारी हो गई है। कांवड़ और अन्य यात्राओं में संख्या बहुत अधिक बढ़ गई है। कोई भी आपदा आई, हमारी सरकार ने कार्य किया। उत्तराखंड निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यूसीसी लागू करने जैसा कार्य भी किया। एक भी कदम पीछे नहीं खींचा और अवैध अतिक्रमण वाली जमीन मुक्त कराई। हर क्षेत्र में कार्य हुए हैं। इन कार्यों को अपने तर्कों और साक्ष्यों के साथ घर घर ले जाएंगे। अजीत डोभाल हमारे राज्य के सपूत हैं। उनकी आलोचना करने वाले कौन हैं। कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत किया है, उसी का असर है कि भाजपा ने जीत हासिल किया है। अब यहां से एक संकल्प लेकर जाएंगे कि कमल खिलाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed